जिनेवा, (mediasaheb.com)| FIFA ने अर्जेंटीना में 20 मई से 11 जून तक होने वाले फीफा अंडर-20 विश्व कप 2023 के लिए गुरुवार को अधिकारियों की नियुक्ति कर दी। फीफा रेफरी समिति द्वारा 25 रेफरी और 38 सहायक रेफरी का चयन किया गया था और 18 वीडियो मैच अधिकारी भी इस सूची में शामिल हैं।
FIFA शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में अपने मुख्यालय में टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज के लिए ड्रॉ की मेजबानी करेगा। फीफा ने कहा कि रेफरी और मैच अधिकारी टूर्नामेंट के शुरू होने से कुछ दिन पहले अंतिम तैयारी में भाग लेंगे। फीफा अंडर-20 विश्व कप की भाग लेने वाली टीमें अर्जेंटीना, ब्राजील, कोलंबिया, डोमिनिकन गणराज्य, इक्वाडोर, इंग्लैंड, फिजी, फ्रांस, ग्वाटेमाला, होंडुरास, इराक, इजरायल, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड, नाइजीरिया, सेनेगल, स्लोवाकिया, गाम्बिया, ट्यूनीशिया, उरुग्वे, अमेरिका और उज्बेकिस्तान हैं।(वार्ता)
Thursday, August 20
Breaking News
- 20 अगस्त राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी विष्णु कृपा, धन-लाभ के योग
- एक आवेदन से आसान हुई दिव्यांग अशोक की राह, आवेदन के दिन ही मिली ट्राईसायकल
- 300 दिवस के प्रावधान के तहत बच्चों और माताओं को पूरक पोषण आहार उपलब्ध, अगस्त के प्रथम सप्ताह से नई टीएचआर व्यवस्था लागू
- माओवाद के साये से पुलिस की वर्दी तक: अर्जुन की प्रेरक कहानी
- नवीन श्रम संहिताओं से नियोक्ता और कर्मचारियों के अधिकारों एवं संबंधों को मिलेगा बेहतर आधार : सचिव श्रम राजेन्द्रन
- किसानों को इस वर्ष 904 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण
- गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की मिसाल बनीं शिक्षिका आकांक्षा राजोरिया
- स्कूलों में कानून की पाठशाला, थानों में पुलिसिंग का प्रत्यक्ष अनुभव
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
- भव्य, दिव्य, अलौकिक और आपदा मुक्त सिंहस्थ के लिए तैयार हो रहा उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


