नई दिल्ली, (mediasaheb.com)| देश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस महामारी के मामलों के बीच बीते 24 घंटों में 884 सक्रिय मामले सामने आये और तथा 19 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 3,647 लोगों को टीका लगाया गया है और अब तक देश में 2,20,66,31,979 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 884 सक्रिय मामले बढ़कर 66,170 हो गए है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,48,69,684 हो गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,258 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 10,780 बढ़कर 4,42,72,256 पर पहुंच गया है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 322 की वृद्धि हुई है। इसके बाद ओडिशा में 234, हरियाणा में 231, छत्तीसगढ़ में 210, उत्तर प्रदेश में 180, पश्चिम बंगाल में 102, पंजाब में 95, महाराष्ट्र में 77, बिहार में 66, तमिलनाडु में 63, दिल्ली में 74, चंडीगढ़ में 22, झारखंड में 20, कर्नाटक में 15, आन्ध्र प्रदेश में 13, तेलंगाना में सात, मेघालय और त्रिपुरा में तीन-तीन, मणिपुर और मिजोरम में एक-एक मामला सामने आया हैं। वहीं इस दौरान उत्तर प्रदेश में चार, दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र में तीन-तीन, बिहार और छत्तीसगढ़ में दो-दो, केरल और राजस्थान में एक-एक व्यक्ति की इस बीमारी से मौत हुई है।(वार्ता)
Sunday, June 21
Breaking News
- बुंदेलखंड में दिख रहा विकास का नया मॉडल: सीएम योगी
- विपक्षी दलों में लगातार बगावत, भाजपा बोली- नेतृत्व संकट से बढ़ रही टूट
- हरमनप्रीत की टीम नए जोश से तैयार, गेंदबाजी कोच साल्वी बोले- हर चुनौती के लिए भूखी है भारत
- उत्तर प्रदेश के 2.17 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई 4352.40 करोड़ की ‘सम्मान निधि’
- भारत ने अफगानिस्तान का 3-0 से किया सूपड़ा साफ, चेपॉक में 9 विकेट से दर्ज की शानदार जीत
- बिहार मौसम अपडेट: 23 जून तक मानसून के और हिस्सों में पहुंचने की संभावना, गर्मी से राहत की उम्मीद
- निपुण भारत मिशन को नई ऊंचाई देने में जुटी योगी सरकार, 23 जून को शिक्षकों से होगा प्रदेशव्यापी संवाद
- भारत को मिला नया डिफेंस ऑफर, बेल्जियम कंपनी ने पेश किया 105 मिमी टैंक टरेट
- भारत का पाकिस्तान पर सख्त रुख: आतंकवाद खत्म हुए बिना सामान्य रिश्तों की बहाली नहीं
- जी-7 में मोदी की सराहना पर थरूर के बयान से सियासी घमासान, बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना


