नई दिल्ली (mediasaheb.com) | कांग्रेस ने कहा है कि चीनी घुसपैठ को लेकर स्थिति साफ नहीं है और इस बारे में संसद में लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं लेकिन सरकार चीन से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब देने को तैयार नहीं है इसलिए इस बारे में जानकारी देने के वास्ते सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन के साथ विगत तीन साल से वास्तविक नियंत्रण रेखा पर लगातार सीमा पर विवाद चल रहा है और वास्तविक स्थिति क्या है इसकी किसी को जानकारी नहीं है इसलिए सरकार को सभी विपक्षी दलों की बैठक बुलाकर इस बारे में विस्तृत जानकारी विपक्ष के शीर्ष नेतृत्व को देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि चीन सीमा पर भारत के बहादुर सैनिकों ने डटकर चीनी सेना का मुकाबला किया और उन्हें भारतीय सीमा से भगाया है लेकिन हमारे वीर सैनिकों की शहादत के बावजूद चौंकाने वाली सूचना यह मिली है कि कई सीमावर्ती चौकियों पर भारतीय सैनिकों की गश्त बंद की गई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि एक और चौंकाने वाली बात यह सामने आ रही है कि चीन तथा भूटान के बीच सरहद को लेकर बातचीत होने वाली है। भूटान नरेश इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं और वह चीन सीमा के मुद्दे पर भारत को आश्वस्त भी कर रहे हैं लेकिन दोनों मुल्कों के बीच होने वाली वार्ता को लेकर जो बातें सामने आ रही हैं उसे देखकर लगता है कि कहीं कोई ऐसा समझौता नहीं हो जिसका सीधा असर भारत पर पडता हो।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि चीन के साथ सीमा का विवाद तब और भी चिंता का विषय हो जाता है जब यह आंकड़ा सामने आता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 2014 से अब तक 19 बार मुलाकात हुई है। यही नहीं पांच बार श्री मोदी चीन की यात्रा पर गये हैं जबकि पहले कभी किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने चीन की यात्रा नहीं की। इसके अलावा इन दोनों नेताओं के बीच कई शिखर सम्मेलनों में मुलाकात हुई लेकिन इस मामले को सुलझाने को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई है।(वार्ता)
Thursday, June 18
Breaking News
- 18 जून का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किस्मत का हाल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
- मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह
- गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
- बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में अकादमी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
- इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार
- जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग के कार्यों का किया निरीक्षण
- मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों के तबादले, भोपाल और रीवा संभाग को मिले नए कमिश्नर
- जिंदल फाउंडेशन की पहल: जिला जेल रायगढ़ में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की बंदियों की स्वास्थ्य जांच


