नई दिल्ली (mediasaheb.com)| केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते और हमेशा खुद को कानून से ऊपर दिखाने की कोशिश करते हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत ने यहां अपने बयान में कहा कि ‘ऐसे लोग जो खुद को सिस्टम से ऊपर समझते हैं, निश्चित रूप से लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। लोकसभा के लिए राहुल गांधी की अयोग्यता पर उन्होंने कहा कि कुछ नेता, जिनके लिए गांधी परिवार कानून और संविधान से ऊपर है, सदन से उनकी अयोग्यता के फैसले पर हंगामा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणी न केवल संविधान का अपमान है बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का भी अपमान है।
उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि राहुल अहंकार और ‘घमंड’ में इस कदर डूबे हुए हैं कि उन्होंने अदालत की ओर से अवसर दिये जाने पर भी माफी मांगने का मौका नहीं लिया। उन्होंने कहा “ अगर राहुल गांधी एक बार गलती करते तो देश उन्हें माफ कर देता, लेकिन उनका लगातार ऐसी गलतियां करना जनता के प्रति उनके अनादर का प्रदर्शन है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने महान देशभक्त वीर सावरकर का भी अपमान किया तथा इस स्वतंत्रता सेनानी और उनके बलिदान से प्रेरणा लेने वाले लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।(वार्ता)
Sunday, April 19
Breaking News
- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस दिन पेश करेंगे विश्वास मत, बिहार विधानसभा का विशेष सत्र घोषित
- ‘दुग्ध स्वर्ण महोत्सव 2026’ का समापन, सीएम योगी द्वारा भेजे गए सन्देश को पढ़कर सुनाया
- चीन की एक और इलेक्ट्रिक कार कंपनी भारत में लाएगी अपनी पहली कार, Chery QQ3 SUV के डिजाइन को मिला पेटेंट
- क्यूबा में होगा ‘ऑपरेशन मादुरो’? समुद्री तट पर 6 घंटे चक्कर लगाता रहा सबसे महंगा अमेरिकी ड्रोन
- 114 पीपों से तैयार हुआ ढेमवाघाट पुल, गोंडा से अयोध्या का सफर अब होगा आसान
- MP के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार का अचानक बड़ा फैसला, तुरंत जानिए
- हिमाचल में सुक्खू सरकार का यू-टर्न, सीएम और विधायकों का वेतन नहीं कटेगा
- सिंहस्थ की तैयारी: 2,451 करोड़ से उज्जैन का इंफ्रास्ट्रक्चर होगा चमचमाता, पीने के पानी से सीवरेज तक
- अरबों रुपये बचाएगा मामूली लोहा! जापान के वैज्ञानिकों ने पेट्रोल-डीजल की टेंशन खत्म करने वाला चमत्कार किया
- रायपुर : महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर


