नई दिल्ली (mediasaheb.com) | कांग्रेस तथा विपक्षी दलों के सांसदों ने अडानी मामले में जेपीसी की मांग को लेकर सोमवार को संसद भवन परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने धरना दिया और प्रदर्शन किया तथा प्रवर्तन निदेशालय- ED एवं अन्य एजेंसियों के दुरुपयोग करने का सरकार पर आरोप लगाया।
विपक्षी दलों के सांसद दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित होने की बाद संसद भवन परिसर में एकत्रित हुए और गांधीजी की मूर्ति के समक्ष हाथों में बैनर तथा तख्तियां लेकर धरने पर बैठ गए। बाद में इन नेताओं ने प्रदर्शन और मार्च भी किया।
प्रदर्शनकारी सांसदों ने प्रदर्शन करते हुए मार्च भी निकाला जिसमें ‘सत्यमेव जयते’ नारा लिखे एक बड़ा बैनर लेकर आगे बढ़े। इसके साथ ही कई सांसद हाथों पर तख्तियां लेकर मार्च में शामिल हुए। इससे पहले संसद की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व विपक्षी दलों के सांसदों की राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडगे के कक्ष में बैठक हुई जिसमें कांग्रेस के अलावा डीएमके, समाजवादी पार्टी, जनता दल-यू,मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आरएसपी, आम आदमी पार्टी, नेशनल कांफ्रेंस, शिवसेना सहित अन्य दलों के नेता शामिल हुए।(वार्ता)
Sunday, April 19
Breaking News
- 19 अप्रैल राशिफल: कुछ राशियों के लिए शुभ दिन, कुछ को मिल सकती हैं चुनौतियाँ
- चार धाम यात्रा शुरू: बसें रवाना, कब खुलेंगे गंगोत्री मंदिर-यमुनोत्री मंदिर और बदरीनाथ मंदिर के कपाट?
- संसद में विवादित बयान: गिरिराज सिंह का आरोप—‘राहुल गांधी LoP की तरह नहीं, पाकिस्तान की भाषा बोल रहे थे’
- पूजा सिंह की प्रेरक कहानी: उमरिया से आत्मनिर्भरता तक का सफर
- महिला आरक्षण बिल पर सियासी घमासान, दिल्ली में भाजपा का प्रदर्शन—राहुल गांधी के घर के बाहर विरोध
- नोएडा श्रमिक हिंसा का मास्टरमाइंड तमिलनाडु से गिरफ्तार, कई ठिकानों पर STF की छापेमारी
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को ओरछा-चंदेरी के लिये पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा का करेंगे शुभारंभ
- एनडीए सांसदों का विपक्ष पर हमला: ‘नारी शक्ति के अपमान को ऐतिहासिक जीत बता रही है कांग्रेस’
- 53 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में सहायक आचार्य पुनर्परीक्षा सम्पन्न, 19,718 अभ्यर्थी हुए शामिल
- जापान में भूकंप के तेज झटके, जापान में दहशत—सनाए ताकाइची ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की


