नई दिल्ली (mediasaheb.com)| मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन राजधानी भोपाल के रानी कमलापत स्टेशन से नई दिल्ली के बीच चलेगी और एक अप्रैल को PM नरेंद्र मोदी के इसका शुभारंभ करने की संभावना है। पश्चिम मध्य रेल को इस ट्रेन के परिचालन और रखरखाव का जिम्मा सौंपा गया है। ट्रेन का रैक कल देर शाम रानी कमलापत स्टेशन पहुंच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलने वाली यह गाड़ी रानी कमलापत से नई दिल्ली के बीच 708 किलोमीटर का सफर 7 घंटे 50 मिनट में तय करेगी। इस तरह से यह ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस की तुलना में 60 मिनट कम समय में सफर तय करेगी।
बताया गया है कि यह गाड़ी रानी कमलापत स्टेशन से सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी और पूर्वाह्न 11 बज कर 40 मिनट पर आगरा पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से यह ट्रेन दोपहर दो बजकर 45 मिनट पर चलकर 4 बजकर 45 मिनट पर आगरा तथा रात 10 बजकर 35 मिनट पर रानी कमलापत स्टेशन पहुंचेगी। वंदे भारत का रानी कमलापति से नई दिल्ली का किराया अभी तय नहीं हुआ है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रानी कमलापत से नई दिल्ली तक का एसी चेयरकार का किराया दो हजार रुपये से कुछ से अधिक एवं एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 3300 तक हो सकता है।
वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 16 कोच हैं। इनमें 14 एसी चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच है। इसमें 1128 सीटें यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी।(वार्ता)
Sunday, April 19
Breaking News
- 19 अप्रैल राशिफल: कुछ राशियों के लिए शुभ दिन, कुछ को मिल सकती हैं चुनौतियाँ
- चार धाम यात्रा शुरू: बसें रवाना, कब खुलेंगे गंगोत्री मंदिर-यमुनोत्री मंदिर और बदरीनाथ मंदिर के कपाट?
- संसद में विवादित बयान: गिरिराज सिंह का आरोप—‘राहुल गांधी LoP की तरह नहीं, पाकिस्तान की भाषा बोल रहे थे’
- पूजा सिंह की प्रेरक कहानी: उमरिया से आत्मनिर्भरता तक का सफर
- महिला आरक्षण बिल पर सियासी घमासान, दिल्ली में भाजपा का प्रदर्शन—राहुल गांधी के घर के बाहर विरोध
- नोएडा श्रमिक हिंसा का मास्टरमाइंड तमिलनाडु से गिरफ्तार, कई ठिकानों पर STF की छापेमारी
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को ओरछा-चंदेरी के लिये पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा का करेंगे शुभारंभ
- एनडीए सांसदों का विपक्ष पर हमला: ‘नारी शक्ति के अपमान को ऐतिहासिक जीत बता रही है कांग्रेस’
- 53 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में सहायक आचार्य पुनर्परीक्षा सम्पन्न, 19,718 अभ्यर्थी हुए शामिल
- जापान में भूकंप के तेज झटके, जापान में दहशत—सनाए ताकाइची ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की


