नई दिल्ली (mediasaheb.com)| बॉलीवुड में ‘माचो मैन ’ के नाम से मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन ने सोमवार को भारत के दो ऑस्कर पुरस्कार जीतने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ का यह लब्ध-प्रतिष्ठित सम्मान हासिल करना ऐतिहासिक है। ऋतिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “ऑस्कर95 में भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक, गर्व और खुशी का क्षण। बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ और लोकप्रिय गीत ‘नाटू नाटू’ के लिए आरआरआर की टीम को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी को और ताकत मिले।”
निर्माता गुनीत गोंगा और कार्तिकी गोंजाल्विस निर्देशित ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने ऑस्कर-95 अकादमी पुरस्कारों में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म का पुरस्कार जीता। वहीं फिल्म निर्देशक एस.एस.राजामौली की फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी अवॉर्ड मिला। इस गाने को एमएम कीरावनी ने कंपोज़ किया है और राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ने स्वरबद्ध किया है।(वार्ता)
Monday, June 22
Breaking News
- Market Open Today: जोरदार तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 407 अंक उछला; निवेशकों के चेहरे खिले
- बुध का कर्क राशि में प्रवेश, कई राशियों के लिए बदलेगा भाग्य का रास्ता
- आज से शुरू होगी सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा, छत्तीसगढ़ के 1000 विशिष्टजन होंगे शामिल
- राजनांदगांव दौरे पर रहेंगे CM साय, प्रगतिशील किसान सम्मेलन में करेंगे शिरकत
- ईरानी टीम ने किया वॉकआउट, शहबाज-मुनीर रह गए हैरान! तभी वेंस ने कान में कही ऐसी बात कि बदल गया माहौल
- मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई
- ना रोहित, ना कोहली… हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 200 T20I खेलने वाली दुनिया की पहली भारतीय बनीं
- बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से वार के बाद हालत गंभीर
- क्या बिग बॉस में इंटीमेट होते हैं कंटेस्टेंट्स?’ दिव्या अग्रवाल ने खोले शो के चौंकाने वाले राज
- दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद बढ़ा रोमांच, भारत के लिए हर मैच बना करो या मरो


