रायपुर (mediasaheb.com) | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री के साथ सांसद सुनील सोनी, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह राज्य निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा भी उपस्थित थे। मंच पर पहुंचने पर रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का स्वागत गुलाल लगाकर और लौकी, कटहल और भाटा की माला पहनाकर किया।
मुख्यमंत्री ने सभी पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्यौहार है। चाहे अमीर हो या गरीब सभी होली मनाते हैं। बच्चों, बुजुर्गों सभी को इस त्यौहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल होली के रंग में सराबोर नजर आए और मंच से उन्होंने फाग गीत गाते हुए पत्रकारों के साथ होली मनायी। मुख्यमंत्री ने चलो बिरज में खेलें गुलौवा, राधे बिना होली न होए… फाग गीत गाया। मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब की ओर से महिला पत्रकारों को भी सम्मानित किया।
रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू आम्बेडारे, कोषाध्यक्ष सुश्री शगुफ्ता सरीन सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारी सर्वश्री संजय गुप्ता, मनोज नायक, भोलाराम सिन्हा, जावेद खान और बड़ी संख्या में प्रेस क्लब के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।
Saturday, June 27
Breaking News
- 27 जून 2026, शुक्रवार का राशिफल: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ और शुभ समाचार
- राजस्थान की ऊर्जा क्रांति: कैलिफोर्निया के साथ समझौते से हरित बिजली को मिलेगी नई रफ्तार
- मिडिल ईस्ट में फिर जंग की आहट! नेतन्याहू के ऐलान पर ईरान की जंगी धमकी, लेबनान बॉर्डर पर बढ़ा तनाव
- RBI का नया नियम: किन लोगों को मिलेंगे ₹25,000? जानिए कौन उठा सकेगा इस सुविधा का लाभ
- राजस्थान में 76 नई नगरपालिकाओं का गठन, 684 नए पदों को मंजूरी
- बिहार में रसोइयों के लिए बड़ा बदलाव: सभी की बनेगी पे-आईडी, मानदेय होगा डिजिटल
- बिहार के 22 हजार गांवों में डेयरी सोसाइटी का विस्तार, रोजगार को बढ़ावा
- देवरिया में सीएम योगी का कड़ा संदेश, आस्था से खिलवाड़ पर चेतावनी
- राजस्थान में 76 नई नगरपालिकाओं का गठन, निकायों की संख्या बढ़कर 385 हुई
- रेलवे में 10 सेकेंड वाला नया टिकट घोटाला, मुंबई से चलता है स्कैन नेटवर्क


