रायपुर/बलरामपुर(mediasaheb.com): जिले के वाड्रफनगर और रघुनाथनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत जंगली इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बाघ ने आतंक मचा रखा है. बाघ (#Tiger) आए दिन मवेशियों को मारकर खा रहा है. वहीं मंगलवार की सुबह वाड्रफनगर से लगे कैलाशपुर जंगल में कुछ ग्रामीणों ने बाघ को विचरण करते देखा. बाघ की लगातार दहाड़ से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.वहीं सूचना के बाद वन विभाग पुलिस की टीम इलाके में पहुंची और लोगों को सतर्क किया. टीम द्वारा अंबिकापुर-बनारस मार्ग गुजरने वाले लोगों को जहां सुरक्षित निकाला जा रहा है. साथ ही ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की समझाइश दी जा रही है. खरहरा जंगल में बाघ ने जंगलीसुअर का शिकार किया है, एक सप्ताह पहले बाघ ने ग्राम पेंडारी के ईकनारा पारा में एक बैल को मार डाला था. ग्रामीणों के अनुसार 3 दिन तक उसने बैल का मांस खाया था.
Sunday, June 28
Breaking News
- अमित शाह की नागा विधायकों से बैठक पर मणिपुर की सियासत गरमाई, कांग्रेस ने उठाए सवाल
- छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल
- रेलवे कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति वालों को मिलेगी पुरानी पेंशन, बड़ा फैसला
- मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें, युवाओं और महिलाओं को मिल सकता है ज्यादा प्रतिनिधित्व
- LPG सिलेंडर के दाम स्थिर, घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिली कोई राहत या बढ़ोतरी
- कराची में रेंजर्स कैंप पर बड़ा आतंकी हमला, 4 सुरक्षाकर्मी और 6 आतंकी मारे गए
- इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर
- ‘मन की बात’ जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- जीएसटी के 10 साल: सरकार एआई आधारित टैक्स सिस्टम और डेटा इंटीग्रेशन पर फोकस कर रही है
- रायपुर का निरीक्षण करने में स्कूटी से निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव


