नई दिल्ली (mediasaheb.com)| देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में मामूली बढ़त के बीच पिछले 24 घंटों में इनकी संख्या 80 बढ़कर 2090 हो गयी तथा तीन संक्रमितों की मौत हो गयी। देश में पिछले 24 घंटों में 6,712 COVID टीकाकरण किया गया और अब तक कुल 220 करोड़ 63 लाख 74 हजार 841 टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक इसी अवधि में 106 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कर्नाटक में सबसे अधिक 30 सक्रिय मामले बढ़े हैं, केरल में 12, महाराष्ट्र और तेलंगाना में 11-11, तमिलनाडु में पांच, पंजाब में 4, गुजरात और राजस्थान में 2-2, ओडिशा और सिक्किम में एक-एक मामलों में बढ़ोतरी हुयी है।
विस्तृत आंकड़ों के अनुसार देश में CORONA संक्रमण के दर्ज मामलों की संख्या4 करोड़ 46 लाख 85 हजार 799 और इस बीमारी को मात देने वालों की संख्या चार करोड़ 41 लाख 52 हजार 945 है जबकि मृतकों की संख्या 5,30,764 हो गयी है।(वार्ता)
Wednesday, April 29
Breaking News
- छतरपुर के डायल-112 हीरोज पिकअप पलटने से घायल 08 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
- आज का राशिफल (29 अप्रैल): मेष से मीन तक जानें, कैसा रहेगा आपका दिन
- राज्यपाल रमेन डेका ’प्लेसमेंटनामा’ के समापन समारोह में हुए शामिल, समारोह में युवाओं को दी सफलता की सीख
- जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
- युवा फेस्ट 2026 का सकारात्मक असर
- महिला बाल विकास विभागों के नवाचारों की सराहना
- राष्ट्रीय कृषि विकास योजना: ईश्वरी प्रसाद ने टमाटर उत्पादन से कमाए 02 लाख 90 हजार रूपए
- महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
- समाज में बदलाव और सकारात्मक सोच के परिचायक हैं सामूहिक विवाह सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने भर्ती प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के साथ समय पर करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल


