जगदलपुर, (mediasaheb.com)| छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के सुकमा जिले में तीन इनामी नक्सली सहित 33 नक्सलियों ने आत्म समर्पण कर दिया है। सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने आज बताया कि इनमें से तीन नक्सली एक-एक लाख रुपये के इनामी हैं। आत्म समर्पित सभी नक्सली किस्टाराम थाना क्षेत्र में घटित विभिन्न नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को राज्य शासन की पुर्नवास नीति के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। नवीन कैंपों की स्थापना का ग्रामीणों पर अनुकूल प्रभाव पड़ रहा है। पिछले सप्ताह ही जिले के तोंडामरका और डब्बामरका क्षेत्र में नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना की गई है। इन कैंपों की स्थापना के बाद विकासात्मक कार्यों से प्रभावित होकर नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं।(वार्ता)
Wednesday, September 23
Breaking News
- सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिया कैरियर मार्गदर्शन
- 3 सितंबर राशिफल: बुधवार को इन राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, जानें दिन का हाल
- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 87वीं बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
- सेवा की कहानी: श्रमिक परिवारों को मिल रहा योजनाओं का सीधा लाभ
- युवाओं के समग्र विकास के लिए योजनाओं में समन्वय और विश्वसनीय डाटा जरूरी : सचिव रघुराज एम आर
- मंत्री परमार की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान भोपाल की सामान्य परिषद की बैठक हुई संपन्न
- निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 458 मरीजों को मिला परामर्श, 100 औषधीय पौधों का किया गया रोपण
- जबलपुर-भोपाल-इंदौर कॉरिडोर में बनेगी इंडस्ट्रियल टाउनशिप, 2 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
- सेवा संकल्प अभियान: जोगी डोंगरी जलाशय में स्वच्छता अभियान से दिया जल संरक्षण का संदेश
- 52 लाख की सब्सिडी के बावजूद नहीं मिले खरीदार, MP के 8 जिलों में फिर शुरू हुए हाईटेक गन्ना हब के आवेदन


