कोच्चि (mediasaheb.com)| केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के पूर्व प्रधान सचिव और भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के सेवानिवृत्त अधिकारी एम शिवशंकर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज्य सरकार के जीवन मिशन परियोजना घोटाला के संबंध में गिरफ्तार कर लिया है। जीवन मिशन परियोजना का उद्देश्य 2018 की बाढ़ में घर खोने वाले गरीबों को घर उपलब्ध कराना था। शुक्रवार, सोमवार और मंगलवार को शिवशंकर से पूछताछ करने वाले ईडी अधिकारियों ने मंगलवार रात 11:45 बजे उनकी गिरफ्तारी दर्ज की। मेडिकल जांच के बाद उन्हें बुधवार सुबह एर्नाकुलम प्रधान सत्र न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
इसके साथ ही शिवशंकर को विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों द्वारा भ्रष्टाचार के मामलों में चार बार गिरफ्तार किया गया है। सोने की तस्करी के मामले में आरोपी स्वप्ना सुरेश, सरिथ पीएस और संदीप नायर के बयानों के बाद उन्हें इस बार गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारियों ने घोटाले के संबंध में यूनिटेक के प्रबंध निदेशक संतोष एपन और लाइफ मिशन के तत्कालीन मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूवी जोस के बयान भी लिए। इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक जांच टीम ने पाया कि राज्य सरकार की ओर से निर्माण कर रहे यूनिटेक को टेंडर के जरिए ठेका नहीं मिला था। यूनिटेक के प्रबंध निदेशक संतोष ने आरोप लगाया कि इस मामले में प्रतिवादी ने परियोजना के लिए 4.48 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी।(वार्ता)
Tuesday, September 22
Breaking News
- उत्पादन से मूल्य संवर्धन तक : उद्यानिकी को नई ऊंचाई देने की तैयारी, किसानों की आय बढ़ाने पर नीति संवाद में मंथन
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र
- अटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- ₹37 हजार करोड़ से बदल रही जम्मू-कश्मीर की कनेक्टिविटी की तस्वीर, 38 हाईवे परियोजनाओं की प्रगति से रूबरू हुआ पत्रकार दल
- सपा शासन में थी दंगों की भरमार, लगता था कर्फ्यू, आज संस्कारों से मनाए जाते हैं त्योहार- अखिलेश पर संजय निषाद का हमला
- 22 सितंबर राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, जानें दिन का हाल
- बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह
- अखिलेश राज में गाय कसाई को देखकर कांपती थी, अब कसाई गाय को देखकर कांपता है… धर्मपाल सिंह का सपा पर तीखा हमला
- सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला
- डिप्टी सीएम के आवास पर पहुंचे सैकड़ों फरियादी, त्वरित कार्रवाई से खिले चेहरे


