नई दिल्ली (mediasaheb.com)| स्वस्थ जीवन के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए पिछले साल शुरू किए गए “स्वस्थ मन, स्वस्थ घर” अभियान के एक हिस्से के तहत पूरे देश में 1.56 लाख आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्रों में हर महीने की 14 तारीख को स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि इन स्वास्थ्य मेलों के तहत योग, टेली-परामर्श, निक्षय पोषण अभियान, गैर-संक्रमणकारी रोगों की जांच और दवा वितरण, सिकल सेल रोग की जांच जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ 14 फरवरी को सभी AB-HWC में साइक्लोथॉन, साइकिल रैली या स्वास्थ्य के लिए साइकिल के रूप में शारीरिक और मानसिक कल्याण और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसे संवर्द्धित करने के लिए साइकिल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली में लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में ‘स्वास्थ्य के लिए साइकिल’ विषयवस्तु के साथ एक साइक्लोथॉन का आयोजन किया जाएगा। अस्पताल के परिसर में एक क्षेत्र को एक साइकिल स्टैंड के रूप में निर्धारित किया जाएगा।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने सभी स्वास्थ्य और साइकिलिंग को लेकर उत्साही लोगों को प्रेरित किया और सभी नागरिकों से अपने निकटतम AB-HWC में आयोजित होने वाले मेगा साइकिलिंग कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अनुरोध किया। उन्हाेंने कहा, “ साइकिल चलाना हमारे शरीर को स्वस्थ, फिट और सक्रिय रखने के सर्वश्रेष्ठ तरीकों में से एक है। अधिक या कम, लंबी या छोटी साइकिलिंग, जैसा भी महसूस हो, साइकिल चलाएं, लेकिन साइकिल चलाएं। ” (वार्ता)
Tuesday, June 16
Breaking News
- गैस सिलेंडर का दौर खत्म होने की ओर? सरकार के नए आदेश से LPG एजेंसियों में मची हलचल
- अब शिक्षकों की होगी परीक्षा! MP में डेढ़ लाख टीचर्स देंगे TET, फेल हुए तो नौकरी पर संकट
- राजा भोज एयरपोर्ट पर लगेगा हाईटेक MSSR रडार, विमानों की सुरक्षा होगी और मजबूत
- ब्रिटेन का बड़ा फैसला, 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लग सकता है बैन
- इंग्लैंड दौरे के लिए इस हफ्ते चुनी जाएगी टीम इंडिया, विराट और हार्दिक पर रहेंगी सबकी नजरें
- संचिता उगले के निधन के बाद TV इंडस्ट्री पर उठे सवाल, एक्ट्रेस ने लगाए थे गंभीर आरोप
- मुंबई जाने वालों के लिए खुशखबरी! मध्य प्रदेश में नहीं लेट होंगी ट्रेनें, तीसरी-चौथी लाइन का काम तेज
- रेलवे की बड़ी तैयारी, 220 KMPH की रफ्तार से दौड़ेंगी सेमी हाई स्पीड ट्रेनें; कोच में होगा ब्लैक बॉक्स
- नक्सलवाद के अंत के बाद विकास की नई उड़ान, बस्तर को देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनाएंगे : CM साय
- ट्रेन में 10 रुपये की चाय का असली खेल! जानिए रेलवे ने कितना तय किया है इसका रेट


