मुंबई, (mediasaheb.com)| बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुये बताया कि करियर के शुरूआती दौर में लोग उन्हें ऊंचे कद की वजह से ऊंट बुलाया करते थे। Big B ने सोशल मीडिया पर अपनी थ्रो-बैक फोटो शेयर करते हुए पुराने दिनों को याद किया।अमिताभ ने ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की, जिसमें वह ऊंट पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चनने पोस्ट के कैप्शन में बताया कि जब वह फिल्मों में नए-नए आए थे, तो लोग उन्हें ऊंचे कद की वजह से ऊंट बुलाया करते थे। अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा, “1969 में जब मैं फिल्मों में आया तो सभी मुझे ऊंट कहते थे। मैंने सोचा कि मैं इस बात को सही ठहराऊंगा और जाकर एक ऊंट पर चढ़ गया। यह मेरी दूसरी फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ की फोटो है। लोकेशन पोचीना, जो कि जैसलमेर से मीलों दूर रेगिस्तान में है। सौभाग्य से लोग मुझे अब ऊंट नहीं बुलाते हैं, क्योंकि अब यह टाइटल कई कई दूसरे लोगों ने ले लिया है।” (वार्ता)
Monday, June 22
Breaking News
- रोबोटिक्स में बड़ा बदलाव: Figure AI में इंसानों से ज्यादा हुए ह्यूमनॉयड रोबोट्स
- ‘कॉकटेल 2’ ने वीकेंड पर मचाया धमाल, 3 दिनों में 75 करोड़ के पार पहुंची कमाई
- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट: अरमान की भूलने की बीमारी से बढ़ा ड्रामा
- RSS विचारक मुकुल कानिटकर का बड़ा बयान, बोले- ‘भ्रष्ट लोगों की समाज में नहीं हो प्रतिष्ठा’
- MP में हीटवेव का अलर्ट! जबलपुर समेत 5 जिलों में अगले 4 दिन लू का कहर, 25 जून के बाद मानसून की एंट्री
- चीता परिवार को देखने के बाद राष्ट्रपति लौटीं दिल्ली, ग्वालियर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य विदाई समारोह
- बड़े संकट में उद्धव ठाकरे! 20 विधायकों को बचाने की कवायद तेज, आज होगी अहम बैठक
- दिल्ली में उमस ने बढ़ाई गर्मी की मार, 37 डिग्री तापमान भी 43 डिग्री जैसा महसूस हुआ
- पटना में ऑटो-ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, बिना आदेश बढ़ाया किराया; कार्रवाई की तैयारी
- महाभारत की वो वीरांगनाएं, जिनकी शक्तियां इतिहास के पन्नों में छिप गईं


