जगदलपुर, (mediasaheb.com)| छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग बीजापुर में नक्सलियों ने एक विवाह सामारोह में शामिल होने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की तेजधार हथियार से हत्या कर दी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि भाजपा के उसूर मंडल अध्यक्ष नीलकंठ काकेम अपनी ससूराल ग्राम पेंकरम कल आए थे। यह इलाका नक्सल प्रभावित है। गांव में सादे भेसभूषा में पहले से नक्सली मौजूद थे। उन्होंने कुल्हाड़ी व चाकू से उन पर हमला कर दिया। इस बीच पति को नक्सलियों से घिरा देख पत्नी ललिता निहत्थे ही हथियारधारी तीन नक्सलियों से भिड़ गई, लेकिन नक्सलियों ने चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। ललिता और नीलकंठ के तीन छोटे-छोटे बच्चे पास ही खड़े रहे। नक्सलियों ने पत्नी व बच्चों के सामने ही नीलकंठ की हत्या कर दी। नीलकंठ 15 साल से उसूर के मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। नक्सलियों ने नीलकंठ पर सलवा जुडूम आंदोलन में भाग लेने, आवापल्ली पुलिस के साथ मिलकर ग्रामीणों, महिलाओं को परेशान करने, ग्रामीणों को जेल भेजने का षड्यंत्र करने व मुखबिरी करने के आरोप लगाए हैं।(वार्ता)
Thursday, September 24
Breaking News
- 100 से अधिक विद्यार्थियों का रक्त समूह परीक्षण, 13 यूनिट रक्तदान कर युवाओं ने दिया मानव सेवा का संदेश
- चकबंदी मामलों में किसानों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के निर्देश, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
- पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बन रही है ऐतिहासिक दिवस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- इंटरनेशनल ट्रेड शो में दुनिया देखेगी यूपी के युवाओं का कौशल
- उच्चदाब उपभोक्ताओं के लिए सिंगल लॉगइन सुविधा शुरू
- अर्बन चैलेंज फंड की दो दिवसीय कार्यशाला
- स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार
- उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा तय करेगा यूपीआईटीएस 2026
- ध्यप्रदेश सरकार ने विगत एक वर्ष में उपलब्ध कराये है 85 हजार युवाओं को रोजगार और सेवा के अवसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई


