नई दिल्ली (mediasaheb.com)|लोकसभा में विपक्षी दलों ने हिंडेनबर्ग मुद्दे पर शुक्रवार को भी हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही नहीं चली और भोजनावकाश के बाद सदन को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया। एक बार के स्थगन के बाद दो बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरु हुई कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित विपक्षी दलों के सदस्यों ने सदन के बीचोंबीच आकर हंगामा शुरु कर दिया और नारेबाजे करने लगे। शोर शराबे के बीच पीठासीन अधिकारी राजेंद्र अग्रवाल ने सदन के पटल पर आवश्यक कागजात रखवाए।
राजेंद्र अग्रवाल ने हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही चलाने का प्रयास किया और सदस्यों से अपनी सीटों पर जाने का बार-बार आग्रह किया। सदस्यों ने उनकी बात नहीं सुनी और लगातार हंगामा करते रहे। हंगामा कर रहे सदस्य आसन के दोनों तरफ खड़े होकर नारेबाजी करते रहे। पीठासीन अधिकारी ने सदस्यों से आग्रह किया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा संवैधानिक दायित्व भी है और यह सदन की परंपरा भी रही है। सदस्यों को सदन में चलाने में सहयोग करना चाहिए और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरु करानी चाहिए, लेकिन सदस्य उनकी बात को अनसुना कर हंगामा करते रहे जिसके कारण राजेंद्र अग्रवाल ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।(वार्ता)
Saturday, June 27
Breaking News
- 8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, DA Hike पर जल्द फैसला संभव
- अमरनाथ यात्रा 2026: चंदनवाड़ी में मिलेगा बनारसी जायका, 70 काशी के सेवादार संभालेंगे भंडारा
- Honda की पहली Electric SUV जल्द होगी भारत में लॉन्च, 400KM की रेंज और दमदार फीचर्स से होगी लैस
- कान्हा में CDV का खतरा, ग्वालियर जू अलर्ट पर; बाघिन मीरा के तीनों शावक फिलहाल आइसोलेशन में रहेंगे
- MP School Education: विकासखंड अकादमिक समन्वयक और जन शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानें पूरी जानकारी
- Maruti Cars Price Hike: बदल गईं मारुति की कई कारों की कीमतें, जानें अब कितनी चुकानी होगी रकम
- Modi Cabinet Reshuffle: जल्द हो सकता है बड़ा फेरबदल, TMC-शिवसेना के बागियों को मिल सकता है बड़ा इनाम!
- MP में निर्माण कार्य के नए नियम: बिना सूचना घर या दुकान बनाई तो हो सकती है जेल, श्रम विभाग का सख्त आदेश
- 70 साल पुराने जमीन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, जजों का जन्म भी नहीं हुआ था जब शुरू हुआ था मामला
- MP को मिली बड़ी मेजबानी, इंदौर में पहली बार होगी विश्व स्नूकर चैंपियनशिप; नवंबर में होगा आयोजन


