मुंबई(mediasaheb.com)| बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर की फिल्म गुमराह 07 अप्रैल को रिलीज होगी।
आदित्य रॉय और मृणाल ठाकुर की जोड़ी गुमराह में नजर आयेगी। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसमें आदित्य डबल रोल में नजर आएंगे। आदित्य रॉय कपूर ने कुछ समय पहले इस फिल्म पर बात करते हुए बताया था कि, ‘मैं इस तरह की दिलचस्प कहानी का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित और उत्साहित हूं। एक अभिनेता होने के नाते डबल रोल करना दोगुनी खुशी के साथ चुनौती भी है और मैं निश्चित रूप से इसके लिए तैयार हूं! मैं इस एक्साइटिंग थ्रिलर को जल्द ही पर्दे पर लाने के लिए भूषणजी, मुराद भाई और वर्धन के साथ कोलाइब्रेट करने के लिए एक्साइटेड हूं।’
बताया जा रहा है कि गुमराह तमिल फिल्म थडम का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में अरुण विजय और विद्या प्रदीप मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म गुमराह को भूषण कुमार की T-सीरीज और मुराद कैदानी की सीने-1 ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म गुमराह 07 अप्रैल को रिलीज होगी।(वार्ता)
Friday, October 23
Breaking News
- 23 अक्टूबर राशिफल: शुक्रवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की के योग
- भोपाल मास्टर प्लान 2047 के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
- डाक विभाग की GDS भर्ती में फर्जीवाड़ा, CBI जांच में खुलासा
- गिलहरी के बच्चों को बचाने 15 किमी दूर पहुंचे गंगा सिंह
- मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई
- राष्ट्रीय एकता दिवस एवं नशामुक्ति का संदेश लेकर मध्यप्रदेश से रवाना हुआ 7 सदस्यीय बाइक दल
- भोपाल में हाउसिंग बोर्ड के जर्जर मकानों का होगा पुनर्निर्माण : मंत्री सारंग
- सोशल इम्पैक्ट बॉण्ड लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना मध्यप्रदेश : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौर
- राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर के महाविद्यालयों में होगा ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’
- मुख्य सचिव बर्णवाल ने पांचवी राज्य स्तरीय एनसीओआरडी बैठक में दिए निर्देश


