भोपाल, (mediasaheb.com)| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज आयोजित कलेक्टर्स/ कमिश्नर्स एवं पुलिस अधीक्षक/ पुलिस महानिरीक्षक कॉन्फ्रेंस में CM चौहान ने खुफिया व्यवस्था को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि धर्मांतरण के प्रयत्नों को पूरी तरह विफल करना है। CM चौहान ने कांफ्रेंस के दूसरे दिन की कार्यवाही में कहा कि COVID-19 के कठिन काल में पुलिस ने देशभक्ति जनसेवा के मूल मंत्र को साकार किया। कानून व्यवस्था की स्थिति में मध्यप्रदेश शांति का टापू है। डकैतों को नेस्तनाबूद करने और नक्सलियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि जुआ, सट्टा, अवैध शराब, स्वास्थ्य के लिए घातक अन्य नशे और ड्रग्स का उपयोग समाज के दुश्मन की तरह हैं। इनके विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।उन्होंने धर्मांतरण के प्रयत्नों को विफल करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि कमजोर वर्गों को सुरक्षा प्रदान करना और उन पर अत्याचार की प्रवृत्ति को हतोत्साहित करना जरूरी है।
मुख्यमंंत्री ने कहा कि सायबर अपराध उभरती हुई एक नई चुनौती है। सूदखोरी के कारण हो रहे शोषण को रोकना जरूरी है। पुलिस अधिकारी बीट व्यवस्था को सुदृढ़ करें। देश विरोधी संगठनों की गतिविधियों और उनके संपर्कों पर नजर रखना जरूरी है, अतः खुफिया व्यवस्था को सुदृढ़ करना आवश्यक है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर नजर बनाए रखने पर भी जोर देेते हुए कहा कि यह तनाव का कारण न बने।(वार्ता)
Friday, October 23
Breaking News
- 23 अक्टूबर राशिफल: शुक्रवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की के योग
- भोपाल मास्टर प्लान 2047 के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
- डाक विभाग की GDS भर्ती में फर्जीवाड़ा, CBI जांच में खुलासा
- गिलहरी के बच्चों को बचाने 15 किमी दूर पहुंचे गंगा सिंह
- मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई
- राष्ट्रीय एकता दिवस एवं नशामुक्ति का संदेश लेकर मध्यप्रदेश से रवाना हुआ 7 सदस्यीय बाइक दल
- भोपाल में हाउसिंग बोर्ड के जर्जर मकानों का होगा पुनर्निर्माण : मंत्री सारंग
- सोशल इम्पैक्ट बॉण्ड लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना मध्यप्रदेश : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौर
- राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर के महाविद्यालयों में होगा ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’
- मुख्य सचिव बर्णवाल ने पांचवी राज्य स्तरीय एनसीओआरडी बैठक में दिए निर्देश


