बिलासपुर (mediasaheb.com)| 31.01.2023 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले 4 कर्मियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर, समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।
मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हाल में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डा. प्रेम सागर मिश्रा, निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एस.के. पाल, निदेशक (वित्त) श्री जी. श्रीनिवासन, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री एस.एन. कापरी, निदेशक (कार्मिक) श्री देबाशीष आचार्या, महाप्रबंधक (कार्मिक-प्रशासन/कल्याण) डा. के.एस. जार्ज, विभिन्न विभागाध्यक्षगण, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति की मौजूदगी में श्री एम.के. ठाकुर महाप्रबंधक (विद्युत/यांत्रिकी), श्री बी. ठाकुर महाप्रबंधक (सिविल), श्री एस.के. यादव कार्यालय अधीक्षक औद्योगिक संबंध विभाग, श्री सी.एल. साहू इलेक्ट्रिशियन नगर प्रशासन विभाग वसंत विहार को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी।
इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी अपने ज्ञान व अनुभव से सदैव कम्पनी को लाभान्वित किया तथा अपने कार्यस्थल में स्वस्थ्य एवं निष्पक्ष कार्यदशाएँ कायम कर आपसी सामंजस्य एवं सहयोग से कार्य सम्पादित किया। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।
सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं एवं किसी कार्य को बोझ समझकर नहीं करते हैं।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया।
Friday, June 26
Breaking News
- यूपी आउटसोर्स सेवा निगम की भर्तियां अटकीं, पोर्टल बनने के बाद अगस्त से मिलेगा मौका
- इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ ने दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
- बिहार में कोयला गैसीकरण से 12 हजार करोड़ निवेश और 2500 रोजगार की उम्मीद
- मुहर्रम पर जयपुर में हाई अलर्ट, 3 हजार पुलिसकर्मी और ड्रोन से होगी निगरानी
- इंदौर में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ₹44 हजार की फेक करेंसी और प्रिंटिंग मशीन बरामद
- यूपी में जल्द दस्तक देगा मॉनसून, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
- रुव जुरेल के शतक से इंडिया ए ने 452/6 पर पारी घोषित, श्रीलंका ए का पहला विकेट गिरा
- Mohla-Manpur में पुलिस बैरिकेड तोड़कर भागा ट्रक, दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत
- Pune Fort Case: सिया की WhatsApp चैट से बड़ा खुलासा! ट्रैकिंग का प्लान केतन का था या चेतन का? माता-पिता ने की कड़ी सजा की मांग
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में साकार हो रहे गरीबों के सपने, प्रधानमंत्री आवास योजना से अमृतलाल के परिवार को मिला सम्मानपूर्ण जीवन


