नई दिल्ली (mediasaheb.com) | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। PM मोदी ने ट्विटर पर कहा, “मैं बापू को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं और उनके गहन विचारों को याद करता हूं। मैं उन सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि देता हूं जो हमारे राष्ट्र की सेवा में शहीद हुए हैं। उनके बलिदान कभी भुलाये नहीं जाएंगे और वे विकसित भारत के लिए काम करने के हमारे संकल्प को मजबूत करते रहेंगे।”
अमित शाह ने कहा, “स्वदेशी और स्वावलंबन के मार्ग पर चलकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा देने वाले महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। आजादी के अमृतकाल में पूज्य बापू के स्वच्छता, स्वदेशी और स्वभाषा के विचारों को अपनाकर उन पर चलाना ही गाँधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को दिल्ली के बिड़ला हाउस परिसर में गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी।(वार्ता)
Sunday, October 25
Breaking News
- PM Kisan Yojana: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त!
- परीक्षा की शुचिता, सुरक्षा और सुचारु संचालन सर्वोच्च प्राथमिकता, अभ्यर्थियों की सुविधा में न हो कोई कोताही: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- बंगाल की खाड़ी में उठ सकता है चक्रवाती तूफान, 7 राज्यों में बदलेगा मौसम
- इंदौर में अंतरराज्यीय बसों की नो एंट्री, तीन इमली से पिपल्याहाना तक बदला ट्रैफिक
- बंगाल निकाय चुनाव से पहले TMC के दोनों धड़ों में टकराव, सियासी हलचल तेज
- MP नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े पर हाईकोर्ट सख्त, 3 नवंबर तक नया मॉड्यूल पेश करने के निर्देश
- भारत में एंट्री करेगा BYD का लग्जरी ब्रांड Denza, 13 नवंबर को लॉन्च हो सकती है पहली कार
- प्रदेश में 7.7 अरब डॉलर से विकसित होगा एआई डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर
- रूस से नवंबर में मिल सकता है भारत का आखिरी S-400 सिस्टम, 40 हजार करोड़ का सौदा होगा पूरा
- यूपी में बनेंगे 3 नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, 650 गांवों से गुजरेगा नेटवर्क


