नई दिल्ली (mediasaheb.com) | कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर जम्मू कश्मीर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिलने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसकी वजह से शुक्रवार को यात्रा स्थगित करनी पड़ी थी और अब यात्रा समापन पर है, इसलिए उनसे इस मामले में हस्तक्षेप कर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था कराने का आग्रह किया जा रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृह मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक को लेकर मिली सूचना के आधार पर यात्रा शुक्रवार को स्थगित की गई थी। उनका कहना था कि राहुल गांधी की सुरक्षा अधिकारियों की सलाह पर यात्रा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया था।
कांग्रेस नेता ने सुरक्षा में चूक को गंभीर स्थिति बताया और कहा कि यात्रा का 30 जनवरी को श्रीनगर में समापन होना है और इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के साथ ही कई महत्वपूर्ण दलों के नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर महत्वपूर्ण नेताओं की मौजूदगी क्यों देखते हुई अमित शाह को व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप कर समापन समारोह के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।(वार्ता)
Wednesday, July 22
Breaking News
- 22 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, किसे रहना होगा सतर्क
- युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा
- यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात
- वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ
- सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन
- माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, लापरवाही पर नोटिस एवं ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई के निर्देश
- खुले मन से मध्यप्रदेश में करें निवेश, हरसंभव करेंगे मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट की सोनम रघुवंशी को फटकार, कहा- सरेंडर करो, वरना जमानत होगी रद्द


