रायपुर(mediasaheb.com)|। त्रिलोकी मां कालीबाड़ी मंदिर, डॉ. राजेंद्र नगर में बसंत पंचमी के अवसर पर 26 जनवरी को सुबह 9 बजे से सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। सरस्वती पूजन के पश्चात दोपहर 12 बजे से प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। त्रिलाकी मां कालीबाड़ी समिति के सचिव श्री विवेक बर्धन ने बताया कि माघ मास की पंचमी तिथि बंसत पंचमी के अवसर पर त्रिलोकी मां कालीबाड़ी मंदिर में पिछले कई वर्षों से विधि विधान के साथ सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। बसंत पंचमी को होली के आगमन की भी घोषणा मानी जाती है और बसंत पंचमी के चालीस दिन बाद होली का त्यौहार मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन ही माँ सरस्वती का प्रकाट्य हुआ था और इस दिन माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना से ज्ञान और कला का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
Friday, August 7
Breaking News
- प्रदेश में 1 से 15 अगस्त तक आयोजित हो रहा विशेष स्वनिधि पखवाड़ा
- रायपुर : विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम
- रायपुर : छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दम
- रायपुर : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई
- राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर भव्य राज्य स्तरीय समारोह आज, बुनकरों को मिलेगी करोड़ों की सौगात
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और टाटा स्ट्राइव के मध्य हुआ एमओयू
- UPI पर चार्ज लगेगा या नहीं? RBI ने अफवाहों पर लगाई रोक, बताई पूरी सच्चाई
- यूपी में जब्त वाहनों के लिए बनेंगे डंपिंग यार्ड, पांच जिलों को 6 करोड़ मंजूर
- 60 वर्ष पुरानी तकनीकी समस्या का हुआ समाधान: इंदौर के 132 केवी चंबल सब स्टेशन में 33 केवी फीडरों को किया गया अंडरग्राउंड
- यूपी के स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, हर ब्लॉक में तैयार होंगे मास्टर ट्रेनर


