नई दिल्ली (mediasaheb.com)| रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अगले महीने 13 से 17 तारीख तक बेंगलुरू में होने वाले एयरो इंडिया शो की तैयारियों की मंगलवार को यहां समीक्षा की। एयरो इंडिया का आयोजन कर रही शीर्ष समिति की बैठक में श्री सिंह को पांच दिन के इस एयर शो से संबंधित तमाम जानकारी दी गयी। एशिया के सबसे बड़े एयर शो एयरो इंडिया का यह 14 वां संस्करण है जिसका आयोजन 35 हजार वर्ग मीटर में किया गया है। उन्होंने सभी पक्षधारकों से प्रतिभागियों के लिए हर तरह से पुख्ता तैयारी करने को कहा।
राजनाथ सिंह ने कहा कि एयरो इंडिया 2023 केवल एक आयोजन भर नहीं होगा बल्कि यह देश की रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में बढती ताकत और मजबूत तथा आत्मनिर्भर ‘नये भारत’ के उदय की झलक होगी। वायु सेना के स्टेशन येलाहंका में इस एयर शो का 35 हजार वर्ग मीटर में आयोजन किया जा रहा है और इसके लिए 731 कंपनियों ने पंजीकरण कराया है। एयरो इंडिया का थीम ‘एक अरब अवसरों का रनवे ’ है। इसके अलावा रक्षा मंत्रियों का सम्मेलन होगा तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की गोलमेज बैठक भी होगी।
एयरो इंडिया के दौरान बंधन समारोह का भी आयोजन किया जायेगा जिसके दौरान अनेक समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये जायेंगे। इसके अलावा शो के सभी पांचों दिन शानदार एयर शो भी किया जायेगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय रक्षा उद्योग परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और निजी क्षेत्र की सक्रिय भागीदारी इस बदलाव का सबसे बड़ा वाहक है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से विभिन्न देशों के साथ संबंधों को मजबूत बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है।(वार्ता)
Wednesday, September 16
Breaking News
- सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती
- ₹2,000 तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने किया बड़ा ऐलान
- Tata Sons की लिस्टिंग पर बड़ा अपडेट, RBI पहुंचा हाई कोर्ट; क्या शेयर बाजार में आना होगा जरूरी?
- इंदौर में 13 बड़े ब्रिज प्रोजेक्ट अटके, कहीं जमीन तो कहीं डायवर्शन बना रोड़ा
- कान्हा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के लिए HSRP नंबर प्लेट अनिवार्य, वाहन रजिस्ट्रेशन के बाद ही मिलेगी एंट्री
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा, 17 सितंबर से शुरू होगा अभियान
- सेवा संकल्प अभियान में प्रदेश के हर आंगनवाड़ी केंद्र पर होगा ‘आंगन मिलन’
- एमपी-यूपी के बीच बनेगा नया एक्सप्रेसवे, भोपाल से वाराणसी का सफर 8 घंटे में होगा पूरा
- प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिवस सभी के लिए विशेष उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- PM मोदी के जन्मदिवस पर 25 लाख दीपों से जगमगाएगा महाकाल महालोक, 22,500 स्वयंसेवक संभालेंगे जिम्मेदारी


