रायपुर (mediasaheb.com)|| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मंगलवार को यहां अपने निवास कार्यालय से अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज की दरगाह शरीफ के लिए चादर और अकीदत के फूल रवाना किए। मुख्यमंत्री ने हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर अपनी ओर से चादर और फूल पेश करने के लिए एल्डरमैन नईम रज़ा और फहीम खान को प्रदान किया। श्री नईम ने बताया की चादर को रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर 40 लोगों के दल के साथ अजमेर शरीफ जायेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा भेजी जा रही यह चादर उर्स के मौके पर दरगाह गरीब नवाज अजमेर शरीफ में पेश की जाएगी। साथ ही देश और छत्तीसगढ़ की अमन, चैन, खुशहाली, तरक्की, आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द्र को बनाए रखने के लिए दुआएं की जाएगी।
Friday, September 18
Breaking News
- सुप्रीम कोर्ट का CBSE को निर्देश, ‘तीसरी भाषा’ अगले साल से लागू करने पर विचार
- इंदौर में ₹2,000 से ज्यादा UPI लेन-देन पर चार्ज का विरोध, व्यापारी लगाएंगे पोस्टर
- जल संरक्षण और सिंचाई विस्तार की उपलब्धि, जीपीएम में सिंचाई क्षमता छह गुना से अधिक बढ़ी
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से अधिकारी तक, सेवा संबंधी समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 18 सितंबर राशिफल: शुक्रवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, धन लाभ के बनेंगे योग
- सेवा संकल्प अभियान: मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मुकेश को मिला जीवन का संबल
- खेल संघों के साथ समन्वय से खिलाड़ियों को मिलेंगे ज्यादा मंच, खेल गतिविधियों में तेजी के निर्देश
- सेवा संकल्प अभियान: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘लखपति दीदी’ संकल्प से आत्मनिर्भरता की राह पर रानू कैवर्त
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को नई दिल्ली में सेमिकॉन इंडिया-2026 में होंगे शामिल
- हॉकी एशिया कप में छत्तीसगढ़ की गीता-मधु का दमदार प्रदर्शन, भारत की जीत में निभाई अहम भूमिका


