नई दिल्ली (mediasaheb.com)| कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर उनके सम्मान में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को शनिवार को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा को 24 घंटे के लिए जालंधर के सांसद संतोख सिंह चौधरी के आकस्मिक निधन पर स्थगित किया गया है। अब यात्रा कल दोपहर बाद जालंधर के खालसा कॉलेज मैदान से शुरू होगी।
इससे पहले जयराम रमेश ने ट्वीट कर जानकारी दी, “जालंधर से 76 वर्षीय कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।” उन्होंने बताया था कि इस वजह से यात्रा कार्यक्रम स्थगित किया जा सकता है।(वार्ता)
Thursday, July 23
Breaking News
- 23 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक कैसा रहेगा दिन? किस राशि को मिलेगा लाभ, कौन रहे सावधान
- मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति
- जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका
- मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ
- मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन
- भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी
- नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
- मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश
- हर LPG गैस सिलेंडर पर ₹500 की राहत! इन उपभोक्ताओं के खाते में आएगा फायदा


