रायपुर (mediasaheb.com)| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में खुज्जी विधायक छन्नी चंदू साहू ने नेतृत्व में आए एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि राजनांदगांव जिले की तहसील छुरिया के ग्राम बादरा टोला में जंगल सत्याग्रह के दौरान 21 जनवरी 1939 को अंग्रेजों से लड़ते शहीद हुए रामाधीन गोंड की शहादत को याद करते हुए हर वर्ष 21 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है। प्रतिनिधिमंडल ने इस वर्ष ग्राम बादराटोला में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण मुख्यमंत्री को दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल में गिरधारी लाल साहू, उषा चंद्रवंशी और गोपीदास साहू शामिल थे।
Friday, September 25
Breaking News
- खरगोन में गर्भवती महिला से दुष्कर्म का आरोप, गांव में तनाव के बाद पुलिस बल तैनात
- नितिन नवीन का जयपुर में संबोधन, बोले- अंत्योदय से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास
- बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद
- पार्टनर कंट्रीज के प्रतिनिधियों से सीएम योगी ने की राउंड टेबल मीटिंग
- सड़कों, पुलों और भवनों के काम को मिलेगी रफ्तार, वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार
- छत्तीसगढ़ में बाढ़ का कहर: 300 से ज्यादा गांव बने टापू, रेल-सड़क और हवाई सेवाएं प्रभावित
- बिहार में कानून-व्यवस्था पर सख्ती, मुख्य सचिव ने SP को दिए कड़े निर्देश
- सेवा संकल्प अभियान के तहत अंबिकापुर के आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को मिला अपनत्व और सम्मान
- रूस-भारत संवाद में व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग की नई संभावनाओं पर मंथन
- प्रदेश में तेजी से हो रहा हैं सड़क परियोजनाओं का क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


