मुंबई(mediasaheb.com)| बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म सिंघम अगेन की तैयारी शुरू कर दी है। अजय और फिल्मकार रोहित शेट्टी ने सिंघम, गोलमाल फ्रेंचाइजी जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।अजय देवगन और रोहित शेट्टी इन दिनों सिंघम फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म सिंघम अगेन को लेकर चर्चा में है। अजय देवगन ने अपने ट्विटर हैंडल पर रोहित शेट्टी के साथ तस्वीर साझा कर जानकारी साझा करते हुए बताया कि वह सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इस जानकारी को शेयर कर लिखा, रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन का नरेशन सुनकर नए साल की अच्छी शुरुआत की। भगवान ने चाहा तो यह हमारी 11वीं ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी। वर्ष 2011 में सिंघम फ्रैचाइजी की पहली फिल्म सिंघम प्रदर्शित हुयी। इसके बाद वर्ष 2014 में सिंघम का सीक्वल सिंघम रिटर्न्स रिलीज हुयी थी।(वार्ता)
Saturday, October 3
Breaking News
- 3 अक्टूबर राशिफल: शनिवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें अपना भविष्यफल
- नुक्कड़ नाटक के जरिए पहुँचाया जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम के स्वर्ण पर मंत्री विश्वास सारंग ने दी बधाई
- उन्नत टमाटर की खेती से शाहिद की मेहनत लाई रंग, 2 एकड़ में कमाए 1.20 लाख रुपये
- ओरछा के ‘सेवा संकल्प शिविर’ में उमड़े ग्रामीण 237 मरीजों को मिला मुफ़्त इलाज
- गुजरात से निकली बाइक रैली का उदयपुर में भव्य स्वागत, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया आत्मीय अभिनंदन
- अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
- 88 साल बाद फिर खुलेगा उज्जैन की वैश्य टेकरी का राज, 2300 साल पुराने इतिहास से उठेगा पर्दा
- वन्यजीव सप्ताह में वन विहार में विभिन्न प्रतियोगिताएं, कार्यक्रम हुए
- प्रदेशवासियों को बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन की मिलेगी सुविधा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


