नई दिल्ली (mediasaheb.com)| वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि कोविड महामारी के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था की नींव मजबूत हुई है और वर्तमान स्थिति में भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था है।
श्रीमती सीतारमण ने सदन में विनियोग (संख्या-5) विधेयक 2022 और विनियोग (संख्या -4) विधेयक 2022 पर दो दिनों तक चली चर्चा का जबाव देते हुये कहा कि भारत दुनिया में उभरता हुआ सितारा है। उन्होंने कहा कि सरकारी व्यय के साथ ही निजी निवेश में भी तेजी आयी है। इस संबंध में उन्होंने इकरा की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुये कहा कि ऊर्जा,डिजिटलीकरण, सीमेंट, धातु, ऑटो मोबाइल, फार्मा और टेक्साटाइल सहित लगभग हर क्षेत्र में निजी निवेश बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि उवर्रक सहित विभिन्न क्षेत्रों की सब्सिडी के लिए अनुपूरक अनुदान मांगे लायी गयी है। उन्होंने कहा कि रेवड़ी और सब्सिडी में अंतर है। सब्सिडी के लिए बजटीय प्रावधान होता है। वित्त मंत्री ने चर्चा के दौरान विपक्षी सदस्यों द्वारा पूछे गये सवालों का जबाव देते हुये कहा कि बेरोजगारी दर में धीरे धीरे कमी आ रही है। सितंबर में ईपीएफओ के आंकड़े के अनुसार पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में रोजगार में 46 प्रतिशत की बढोतरी हुयी है। जुलाई से सितंबर 2022 तक बेरोजगारी दर 7.2 प्रतिशत रही है जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 8.2 प्रतिशत रही थी।
उन्होंने बैंक के सकल गैर निष्पादित परिसंपत्तियों में कमी आने का उल्लेख करते हुये कहा कि मार्च 2022 में यह घटकर छह वर्ष के निचले स्तर 5.9 प्रतिशत पर आ गया है। निर्यात में बढोतरी जारी है। उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ रही है। इसके बाद सदन ने इन विधेयकों को ध्वनिमत से पारित कर लोकसभा को लौटा दिया।(वार्ता)
Saturday, June 13
Breaking News
- CM तक पहुंचीं अफसरों की शिकायतें, राज्य में जल्द हो सकती है बड़ी प्रशासनिक सर्जरी
- केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 12 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन
- बंगाल के बाद तेलंगाना में ‘बड़ा खेला’! 89 लाख वोटरों का मामला सामने, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप
- भारत में सड़क हादसों का भयावह सच! 2024 में 1.77 लाख मौतें, हर घंटे 20 लोगों ने गंवाई जान
- NEET पेपर पर सिक्योरिटी लॉकडाउन! CISF, CRPF और एयरफोर्स की निगरानी में 551 शहरों तक पहुंचेगा प्रश्नपत्र
- होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा पर बड़ा मंथन! G7 में मोदी-मैक्रों की मुलाकात से बढ़ीं उम्मीदें
- 14 जून को योग के ऑनलाइन सत्र में हर नागरिक हो शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- भारत की परमाणु तैनाती से पाकिस्तान में हलचल, 12 न्यूक्लियर हथियारों की खबर पर बढ़ी बेचैनी
- मोहन यादव के फैसले का इंतजार, लाखों कर्मचारियों की प्रमोशन फाइल पर टिकी निगाहें
- कपास किसानों को मोहन सरकार का बड़ा तोहफा, मंडी टैक्स आधा; ‘सफेद सोने’ की खेती को मिलेगा बढ़ावा


