नई दिल्ली (mediasaheb.com)| अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लौटी तेजी के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.94 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 79.78 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 0.96 प्रतिशत उबलकर 75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। घरेलू स्तर पर तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी टिकाव रहा। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। देश में पांच महीने से अधिक समय से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। Mumbai में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।
देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-
महानगर…………पेट्रोल………….डीजल ……………………(रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली…………..96.72……..89.62
मुंबई …………..106.31…….94.27
कोलकाता …….106.03…….92.76
चेन्नई…………..102.63…….94.24(वार्ता)
Thursday, April 30
Breaking News
- अनुपमा में बड़ा ड्रामा: श्रुति और अनुपमा के बीच तीखी बहस, राही का डर बढ़ा
- नडे टीम से बाहर हो सकते हैं ऋषभ पंत, संजू सैमसन को मिल सकता है मौका
- रांची में ई-कोर्ट ऐप 4.0 लॉन्च, अब मोबाइल से केस की पूरी जानकारी होगी आसान
- क्या पश्चिम बंगाल में फिर होंगे चुनाव? EVM गड़बड़ी की 77 शिकायतों पर जांच शुरू
- नक्सल मुक्त इलाकों में विकास को रफ्तार: ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ से जनजातीय उत्थान को मिलेगा बढ़ावा
- अग्नि-6 मिसाइल पर DRDO चीफ का बड़ा बयान, कहा- ‘सरकार दे ग्रीन सिग्नल, हम तैयार हैं’
- नारी शक्ति वंदन के संकल्प को मिला महिलाओं का व्यापक समर्थन
- राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- CM साय से मिली मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन, विधानसभा में ऐतिहासिक सत्र सुनने पहुंची थी
- सरकारी स्कूल में बच्चों से मिड-डे मील के बर्तन धुलवाने का वीडियो वायरल, जांच शुरू


