मुंबई(mediasaheb.com)| बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ की शूटिंग पूरी कर ली है। सारा अली खान ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में नजर आएंगी। सारा ,उषा मेहता के किरदार में नजर आएंगी। ‘ऐ वतन मेरे वतन’ धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनायी जा रही है। ऐ वतन मेरे वतन को कन्नन अय्यर ने निर्देशित किया है वहीं, फिल्म की कहानी दरब फारूकी ने लिखी है।
सारा अली खान ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें साझा कर दी हैं। सारा अली खान ने तस्वीरें साझा कर बताया कि वह बीते कई दिनों से ऐ वतन मेरे वतन के लिए नाइट शेड्यूल की शूटिंग कर रही थीं, लेकिन रविवार को उन्होंने अपने इस शेड्यूल की शूटिंग को पूरा कर लिया है। इस तस्वीर में एक केक भी नजर आ रहा है, जिसमें पर लिखा है इट्स रैप। साथ ही उन्होंने तस्वीर में ऐ वतन मेरे वतन भी लिखा है।
गौरतलब है कि उषा मेहता स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सीक्रेट रेडियो ऑपरेटर थीं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के दौरान अहम भूमिका निभाई थी। उषा मेहता ने सीक्रेट रेडियो सर्विस ‘कांग्रेस रेडियो’ की शुरुआत की थी। इस सर्विस रेडियो की मदद से उस समय वह सारी जानकारी और अन्य खबरें शेयर की जाती थीं, जिस पर उस दौरान अंग्रेजों ने पाबंदी लगा रखी थी।(वार्ता)
Sunday, June 21
Breaking News
- विपक्षी दलों में लगातार बगावत, भाजपा बोली- नेतृत्व संकट से बढ़ रही टूट
- हरमनप्रीत की टीम नए जोश से तैयार, गेंदबाजी कोच साल्वी बोले- हर चुनौती के लिए भूखी है भारत
- उत्तर प्रदेश के 2.17 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई 4352.40 करोड़ की ‘सम्मान निधि’
- भारत ने अफगानिस्तान का 3-0 से किया सूपड़ा साफ, चेपॉक में 9 विकेट से दर्ज की शानदार जीत
- बिहार मौसम अपडेट: 23 जून तक मानसून के और हिस्सों में पहुंचने की संभावना, गर्मी से राहत की उम्मीद
- निपुण भारत मिशन को नई ऊंचाई देने में जुटी योगी सरकार, 23 जून को शिक्षकों से होगा प्रदेशव्यापी संवाद
- भारत को मिला नया डिफेंस ऑफर, बेल्जियम कंपनी ने पेश किया 105 मिमी टैंक टरेट
- भारत का पाकिस्तान पर सख्त रुख: आतंकवाद खत्म हुए बिना सामान्य रिश्तों की बहाली नहीं
- जी-7 में मोदी की सराहना पर थरूर के बयान से सियासी घमासान, बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
- योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया बनी मिसाल, स्पोर्ट्स कॉलेजों के एडमिशन अंतिम चरण में


