कोटा, (mediasaheb.com)| राजस्थान में कोटा शहर की हृदय स्थली गुमानपुरा से छावनी और कोटरी की ओर जाने वाले रास्ते के बीच नये स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पेडेस्टल सहित 11 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थापित कर दी गई हैं। प्रतिमा का जल्द ही अनावरण किया जाएगा। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने बताया कि गुमानपुरा में फ्लाईओवर के निर्माण के समय इंदिरा गांधी की प्रतिमा को हटाया गया था। अब विशाल प्रतिमा और प्रतिमा स्थल के पास सौंदर्यकरण कार्य नगर विकास न्यास ने करवाया हैं। प्रतिमा स्थल के पास सौन्दर्य करण का कार्य अंतिम चरण में हैं। प्रतिमा स्थल को आकर्षक बनाने के साथ ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुव्यवस्थित रहे इसका पूरा ख्याल रखा गया हैं।(वार्ता)
Friday, June 19
Breaking News
- उज्जैन में एक्शन मोड में CM मोहन और केंद्रीय मंत्री खट्टर, कई विभागों की होगी हाई लेवल समीक्षा
- NEET परीक्षा के लिए MP में कड़े इंतजाम, सेंटरों पर जैमर-CCTV; भोपाल, इंदौर और रतलाम के बीच स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
- आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की साजिश में बड़ा खुलासा, दुबई कनेक्शन की जांच तेज
- दोहा डायमंड लीग से होगी वापसी, नीरज चोपड़ा बोले: “अब शरीर पूरी तरह तैयार है”
- Shreyanka Patil टखने की चोट के चलते महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर
- प्रीमियम स्मार्टफोन सस्ता: Galaxy S25 Ultra पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज से बड़ी बचत
- एशियन गेम्स टीम से बाहर होने पर मनिका बत्रा का चयन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल
- राज्यसभा चुनाव में BJP को झटका, 12 विधायकों की क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को मिला बड़ा फायदा
- विश्व सिकल सेल दिवस पर राष्ट्रपति का बड़ा बयान, बोलीं—स्क्रीनिंग लक्ष्य समय से पहले हुआ पूरा; MP की सराहना
- Gold-Silver Rate Crash: चांदी में भारी गिरावट, दो दिन में ₹22,000 टूटी; सोना भी हुआ सस्ता


