रायपुर (mediasaheb.com)। त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति डॉ. राजेंद्र नगर द्वारा 2 नवंबर 2022 को जगद्धात्री पुजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। समिति के सचिव श्री विवेक बर्धन ने बताया कि कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन आंवला नवमी के साथ ही जगद्धात्री पूजा का महा पर्व शुरू होता हैं। श्री बर्धन ने बताया कि हिन्दू धर्म में जगद्धात्री पूजा का नवरात्रि पूजा की तरह विशेष स्थान है। ये पूजा पश्चिम बंगाल और ओडिशा में खासकर की जाती है। ऐसा माना जाता है कि दुर्गा माता इस दिन धरती पर फिर से जगत की धात्री के तौर पर आती हैं। यह मान्यता है कि जगद्धात्री माता दुर्गा का ही एक अवतार है। यह तंत्र से उत्पन्न हुई है। यह मां काली और दुर्गा के साथ ही सत्व रूप में है। इन्हें राजस एवं तमस का प्रतीक माना जाता है। श्री बर्धन के अनुसार यदि हम इसका इतिहास देखें तो सर्वप्रथम इस पूजा का प्रारंभ सन 1750 में पश्चिम बंगाल के चंदन नगर से हुआ था। श्री इंद्रनारायण चौधरी ने सबसे पहले अपने घर में जगद्धात्री पूजा की थी। कहा जाता है कि इस त्योहार की शुरूआत रामकृष्ण मिशन के संस्थापक रामकृष्ण परमहंस की पत्नी ने की थी। उनकी पत्नी पुनर्जन्म में काफी विश्वास रखती थीं और उनका कहना था कि मां इस दिन फिर से धरती पर आकर दुष्टों का नाश कर के खुशियां देने आती है। धीरे-धीरे पश्चिम बंगाल सहित बिहार, उड़ीसा सहित अन्य राज्यों में भी यह पूूजा की जाने लगी। छत्तीसगढ़ में भी बंगाली समुदाय द्वारा अब जगद्धात्री पूजा की जाने लगी है। श्री बर्धन ने बताया कि त्रिलोकी मां कालीबाड़ी मंदिर, राजेंद्र नगर में सुबह 9 बजे से जगद्धात्री पूजा प्रारंभ की जाएगी। पूजा के दौरान समिति के समस्त पदाधिकरीगण, सदस्य एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहेंगे। पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस पूजा की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।
Sunday, February 22
Breaking News
- झूठा हलफनामा पेश करने पर हाई कोर्ट सख्त, मेट्रो रेल के महाप्रबंधक को व्यक्तिगत किया तलब
- धार में ट्रक ड्राइवर ने कंटेनर को मारी टक्कर, तीन घंटे तक फंसा रहा
- भाजपा की राष्ट्रीय टीम में दिखेंगे मध्य प्रदेश के कई चेहरे, पार्टी ने 15 नेताओं के नाम भेजे
- ग्वालियर मेडिकल सोल्लगे के इंटर्न छात्र को आया दिल का दौरा, जेएएच से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पुरानी छावनी तक पहुंचाया
- एंटीना वाला iPhone कवर? सैटेलाइट कनेक्टिविटी पर ऐपल का बड़ा दांव
- लालू की आरजेडी की स्थिति कमजोर, लेफ्ट-उद्धव-पवार की पावर दिखी कम, राज्यसभा चुनाव की मिस्ट्री गहरी
- भोपाल में घर खरीदना होगा महंगा, एयरोसिटी समेत 621 लोकेशन पर 11 प्रतिशत तक बढ़ेंगे दाम
- मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से शूटरों को बड़ी राहत, प्रैक्टिस के लिए 1000 रायफलें मिलेंगी
- OpenAI रिपोर्ट: भारत में ChatGPT का बढ़ता उपयोग – कोडिंग, पढ़ाई और काम के लिए युवा इसे बना रहे रोजमर्रा का टूल
- कश्मीर में केसर उत्पादन में गिरावट, किसानों ने सोलर पंप लगाने की उठाई मांग


