रायपुर,(mediasaheb.com) राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने दीपावली के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर समस्त नागरिकों के मंगलमय जीवन और सुख-समृद्धि की कामना की है।
राज्यपाल ने दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है। दो वर्षों के कठिन समय के बाद इस वर्ष लोग उल्लास के साथ दीपावली मना रहे हैं। इस पावन अवसर पर मेरी कामना है कि आगे भी हम इसी उत्साह और उमंग के साथ अपने सभी त्यौहार मनायेंगे। राज्यपाल ने गोवर्धन पूजा और भाई दूज की भी शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सभी अपने स्नेहजनों के साथ यह त्यौहार मनायें और खुशिया बांटे।
इस अवसर पर राज्यपाल ने देश की सुरक्षा में तैनात जवानों को भी दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली के इस पावन पर्व में अपने परिवार का त्याग कर जवान देश की रक्षा का अपना दायित्व निभा रहे हैं। मैं उन जांबाज प्रहरियों के हौसले को सलाम करती हूं। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव में हमें उत्सव के साथ-साथ देश के प्रति अपने कर्तव्य को नहीं भूलना चाहिए। हम उत्सव मनायें, लेकिन अपने परिवेश की स्वच्छता का भी ध्यान रखें। प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप ही आतिशबाजी करें और सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
Sunday, October 4
Breaking News
- सपा के 34 साल पूरे होने पर ऋचा राजपूत लोध का हमला, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य ने कहा- यूपी के लिए आज काला दिवस
- सीएम योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान
- ‘आंगन मिलन’ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट
- मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर संकोच दूर करना और व्यापक जागरूकता लाना बेहद आवश्यक: राज्यमंत्री गौर
- MP में 8 अक्टूबर से Ayushman इलाज बंद करने की चेतावनी, निजी डॉक्टरों ने दी दिल्ली कूच की धमकी
- उड़ान से जुनून से आतंकी इरादे तक, कैसे बदल गया हमाम अल-हम्मामी?
- नारायणपुर में ‘सेवा संकल्प’ की अनूठी मिसाल: छोटेडोंगर और कोहकामेटा के सेवा सेतु शिविरों में 331 ग्रामीण हुए लाभान्वित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल
- भदोही के नौजवानों की डिग्री पर होगी अब अपने जिले की पहचान, काशी नरेश विश्वविद्यालय की मिलेगी उपाधि: सीएम योगी
- कच्चा तेल बढ़ा तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट, 5.25% से 5.50% होने की संभावना


