रायपुर (mediasaheb.com), | छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। धमतरी जिला के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके दुखद निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, विधायक, मंत्री कवासी लखमा समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। मनोज मंडावी भानुप्रतापपुर से विधायक थे। वे बीते कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। शनिवार देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद धमतरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह उनकी हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ही मनोज मंडावी अपने छोटे बेटे अमन मंडावी के प्रथम जिला आगमन पर साथ में रैली में शामिल थे, ऐसे में उनके निधन की खबर सुनकर सभी स्तब्ध हैं। वे अपने क्षेत्र के सबसे दमदार कद्दावर और दबंग विधायक रहे।(हि.स.)
Wednesday, August 12
Breaking News
- CJI के ‘कॉकरोच’ बयान का हुआ गलत इस्तेमाल! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और CBI से मांगा जवाब
- रायपुर : विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
- प्रदेश के 7 जिलों में मुख्य अभियंताओं के दलों ने किया 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
- किसानों से भूमि अधिग्रहण पर उन्हें दिया जाएगा चार गुना मुआवजा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- ATM से निकलेंगे प्लास्टिक वाले नोट! RBI का बड़ा प्लान, ₹10 और ₹20 के Polymer Notes पर होगा ट्रायल
- TRAI का बड़ा फैसला: अब बिजली, LPG और कूरियर की कॉल 1601 सीरीज से आएगी, ऐसे पहचानें असली कॉल
- QS World University Rankings 2027 में भारत के 52 संस्थान शामिल, देखें पूरी लिस्ट
- नवागत कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से इरशाद अहमद ने की मुलाकात
- रायपुर : नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन
- क्षिप्रा में कूदकर बच्ची की जान बचाने वाली मोनिका को मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान, 15 अगस्त को होगा सम्मान


