रायपुर (mediasaheb.com) । ‘रमन सिंह या तो सार्वजनिक रूप से माफी मांगे, नहीं तो कानूनी नोटिस दूंगा और मानहानी का मुकदमा भी करूंगा’। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एटीएम वाले बयान व 25 रुपया प्रति टन कोयला पर लेने के मामले में रमन सिंह पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जो उन्होंने आरोप लगाया है, उसे प्रमाणित करें, नहीं तो कानूनी नोटिस भी दूंगा और मानहानि का मुकदमा भी करूंगा।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को ईडी की कार्रवाई के मुद्दे पर रमन सिंह ने राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाये थे। वहीं अधिकारियों के खिलाफ भी उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े किये थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमन सिंह के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि हम डरते नहीं हैं, जो दोषी हो कार्रवाई करें, पर राजनीति से प्रभावित हो कर कार्रवाई कर रहे हैं। राजनीतिक लाभ के लिए कार्रवाई हो रही है।(हि.स.)


