रायगढ़,(mediasaheb.com)। रेलवे ने एक बार 22 से 1 अक्टूबर तक के लिए 66 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। नवरात्रि से ठीक पहले ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की परेशानी दोगुनी हो गई है। रायगढ़ स्टेशन से जाने वाली 3 ट्रेनें ही बच गई हैं। रेलवे नित नए काम गिनाकर ट्रेनों को रद्द कर रही है। इस बार चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए 66 ट्रेन निरस्त करने की बात कही जा रही है। दरअसल छत्तीसगढ़ में बीते साल भर से एनआई वर्क के नाम पर ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। कुछ दिनों पूर्व ही 30 से अधिक पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया था। अब फिर एक साथ 66 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। रेलवे ने गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में रायगढ़- झारसुगुड़ा सेक्शन के ईब स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम 22 से 29 सितंबर तक किए जाने की जानकारी दी है।(हि.स.)
Wednesday, July 22
Breaking News
- बिहार के सरकारी स्कूलों में नया ड्रेस कोड लागू, अब जींस-टीशर्ट पहनकर नहीं आ सकेंगे शिक्षक
- CG में सरकारी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला, कोटवार निलंबित, पटवारी पर भी जांच की आंच
- कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जमीनी स्तर पर तंत्र को करें मजबूत, हर दिन आंगनबाड़ी केंद्रों का करें निरीक्षण: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- बंगाल विधानसभा में जबरदस्त हंगामा! TMC विधायक कुणाल घोष को मार्शलों ने सदन से बाहर निकाला
- INDIA गठबंधन में तकरार! अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल आमने-सामने, बढ़ी सियासी गर्मी
- यूपी में 238 नए पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन और 714 चार्जर लगाने के प्रयास तेज
- करें सभी इंतजाम, जलभराव की समस्या बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री
- भारतीय नौसेना को मिला INS मालवन, अब Hangor ही नहीं Ghazi जैसी पनडुब्बियां भी नहीं बच पाएंगी!
- ढोंग छोड़िए, अपने कुकर्म याद कीजिए!— अखिलेश पर अनिल राजभर का करारा हमला
- आधुनिक सूकरपालन से स्वरोजगार: 400 से अधिक सूकरों के साथ ग्रेसी ने लिखी सफलता की नई इबारत


