रायपुर, (mediasaheb.com)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अभी भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम में बालोद जिले के दौरे पर हैं, जहां राजू श्रीवास्तव के निधन की जानकारी मिलते ही दुख जताते हुये कहा कि राजू श्रीवास्तव ने हम सबका बहुत मनोरंजन किया। उनका जाना देश के लिए और कला जगत के लिए बड़ा नुकसान है।
इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कॉमेडी प्रेमियों के ‘गजोधर’ श्री राजू श्रीवास्तव के निधन का समाचार दुखद है। उन्होंने हास्य विधा का एक नया स्वरूप देश के सामने प्रस्तुत किया। उनका जाना कला की एक बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवार तथा चाहने वालों को हिम्मत दे। राजू श्रीवास्तव के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि वे एक बहुत अच्छे कलाकार थे। हम सभी को हंसाते हंसाते हुए सभी को रुला कर चले गए
Tuesday, April 28
Breaking News
- Ganga Expressway से उद्योगों को मिलेगी नई रफ्तार, पर्यटन, व्यापार और यातायात में होगा फायदा
- फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
- FASTag + AI का जादू: टोल पर बिना रुके कटेगा शुल्क, सरकार का नया प्लान
- भारत का कमर्शियल व्हीकल मार्केट 2027 में रिकॉर्ड 12.4 लाख बिक्री की ओर बढ़ेगा: क्रिसिल रिपोर्ट
- बंगाल में किसकी सरकार बनेगी? कोलकाता, हावड़ा और 24 परगना की 91 सीटें तय करेंगी परिणाम
- रीवा के सौरभ बने ISRO में वैज्ञानिक, चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण से लिया प्रेरणा
- भोपाल की दस ट्रेनों में सस्ते एसी कोच, कम किराए में मिलेगा एसी सफर का लाभ
- तालाबों की गुणवत्ता सुधारने के लिए निगम की नई पहल, नैनो एरेटर तकनीक से 10 दिन में दिखा असर
- कूनो बना चीतों का ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर, 3 माह में 4 मादा चीता बनीं मां, प्रबंधन ने बदली रणनीति
- यूपी में विकास की रफ्तार,गंगा एक्सप्रेसवे से 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य


