मुंबई(mediasaheb.com)|बॉलीवुड अदाकार आयुष्मान खुराना आज लाखों दिलों की धड़कन बन चुके हैं। मल्टी टैलेंटेड आयुष्मान खुराना ने अभिनय के अलावा अपने डांस, गायकी और लेखन से भी लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। आयुष्मान हर तरह के किरदार में फिट बैठते हैं। 14 सितंबर, 1984 को चंडीगढ़ में जन्मे आयुष्मान खुराना ने साल 2004 में एमटीवी के रियलिटी शो रोडीज 2 से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था और वे इस शो के विजेता भी रहे। हालांकि इससे पहले आयुषमन रेडियो जॉकी के रूप में काम कर चुके थे। आयुष्मान ने साल 2012 में फिल्म विक्की डोनर से बॉलीवुड में कदम रखा। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और आयुष्मान ने अपनी शानदार अभिनय की बदौलत बॉलीवुड में अपनी पहचान भी बनाई। आयुष्मान खुराना कई फिल्मों में अभिनय करते नजर आएए जिनमें दम लगा के हईशा, बरेली की बर्फी, शुभ मंगल सावधान, अंधाधुन, आर्टिकल 15, ड्रीम गर्ल, बाला, गुलाबो-सिताबो आदि शामिल हैं। आयुष्मान खुराना की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्हें 16 साल की उम्र में अपनी दोस्त ताहिरा कश्यप से प्यार हो गया था। 12 साल तक लंबे रिलेशन के बाद दोनों ने साल 2008 में शादी कर ली थी। इस कपल के 2 बच्चे बेटा विराजवीर खुराना और बेटी वरुष्का हैं।(हि.स.)
Wednesday, July 8
Breaking News
- राजस्थान सरकार की बड़ी राहत, बाइक-स्कूटर और ट्रैक्टर RC लेट फीस में भारी कटौती
- ICC टी20 रैंकिंग में ईशान किशन नंबर-1, अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर कायम
- यूपी आईटीआई प्रवेश 10 जुलाई से शुरू, ब्लॉक स्तर पर मिलेगा आरक्षण लाभ
- छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला: 7 आरोपियों को कोर्ट से सशर्त अग्रिम जमानत
- भारत पर लगाए आरोप निकले बेबुनियाद! कनाडा पुलिस की जांच ने खोली पूर्व PM ट्रूडो के दावों की पोल
- 34 करोड़ लोगों के खाते में आएगी बड़ी रकम! सरकार ने बताई तारीख, तुरंत चेक करें अपना अकाउंट
- राजस्थान में 13.85 लाख छात्राओं को मिली मुफ्त साइकिल, 88 हजार मेधावियों को टैबलेट
- झारखंड में 3.66 लाख महिलाओं को मिली बड़ी राहत, मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी
- उदयपुर के डॉ. इकबाल सक्का ने बनाया 1 सेंटीमीटर का सोने-चांदी का जगन्नाथ रथ
- मथुरा बना साइबर ठगों का अड्डा, पुलिस की छापेमारी में 40 शातिर गिरफ्तार


