कोलंबो,(mediasaheb.com)। श्रीलंका के अपदस्थ राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश लौट आये हैं। श्रीलंका में आर्थिक संकट के चलते जारी भारी विरोध प्रदर्शन के बाद गोटाबाया जुलाई में देश छोड़कर चले गए थे। पूर्व राष्ट्रपति के स्वदेश लौटने की पुष्टि एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने की। आर्थिक संकट से नाराज प्रदर्शनकारियों द्वारा उनके कार्यालय और आवास पर धावा बोल दिया था, जिसके बाद गोटाबाया राजपक्षे इस्तीफा देकर देश छोड़कर चले गए थे। गोटाबाया मालदीव के रास्ते सिंगापुर भाग निकले थे। उन्होंने कुछ समय थाईलैंड में बिताए थे। उल्लेखनीय है कि श्रीलंका में आर्थिक संकट अभी भी बरकरार है और सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन के बाद हालात सुधार के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी है। (हि.स.)
Sunday, June 21
Breaking News
- गंज शहीदां मस्जिद विवाद पर पाकिस्तान की एंट्री, जरदारी के बयान पर काशी के मुस्लिम धर्मगुरुओं का पलटवार
- स्थानीय भाषा में मिलेगी नौकरी की जानकारी, प्रदेश के सभी मंडलों में योगी सरकार शुरू करेगी ‘ब्लू डॉट्सएआई’
- योग दिवस पर योगमय हुआ उत्तर प्रदेश, झांसी में सीएम योगी ने किया योगाभ्यास
- बुंदेलखंड में दिख रहा विकास का नया मॉडल: सीएम योगी
- विपक्षी दलों में लगातार बगावत, भाजपा बोली- नेतृत्व संकट से बढ़ रही टूट
- हरमनप्रीत की टीम नए जोश से तैयार, गेंदबाजी कोच साल्वी बोले- हर चुनौती के लिए भूखी है भारत
- उत्तर प्रदेश के 2.17 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई 4352.40 करोड़ की ‘सम्मान निधि’
- भारत ने अफगानिस्तान का 3-0 से किया सूपड़ा साफ, चेपॉक में 9 विकेट से दर्ज की शानदार जीत
- बिहार मौसम अपडेट: 23 जून तक मानसून के और हिस्सों में पहुंचने की संभावना, गर्मी से राहत की उम्मीद
- निपुण भारत मिशन को नई ऊंचाई देने में जुटी योगी सरकार, 23 जून को शिक्षकों से होगा प्रदेशव्यापी संवाद


