स्टाफ और छात्रों ने की पूजा अर्चना … मंगलमूर्ति मोरिया का गूंजा जयघोष
रायपुर(mediasaheb.com)। परम पूज्य श्री रावतपुरा सरकार महाराज श्री के आशीर्वाद एवं संस्थान के माननीय उपाध्यक्ष डॉ. जे.के. उपाध्याय जी के मार्गदर्शन में गणेश चतुर्थी पर श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के कैंपस रायपुर , नवा रायपुर , कुम्हारी , बिलासपुर , जगदलपुर , मंडला, शहडोल , जबलपुर , सागर , चित्रकूट , सागर , सतना , आरी में धूम धाम से भगवान गणपति की स्थापना हुई। भगवान की स्थापना के साथ ही कैंपस निदेशक ने स्टाफ और छात्रों के साथ पूजा अर्चना की।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी कैम्पसों में उत्सव के रूप में गणेश महोत्सव को मनाया जायेगा। इन 10 दिनों में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जावेगा। श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण के उपाध्यक्ष डॉ जे के उपाध्याय ने संस्थान के सभी सभी स्टाफ को गणेश चतुर्थी की बधाई और शुभकामना दी और ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर ख़ुशी जाहिर की।


