रायपुर और मुख्य परिसर आरंग में विराजे गणपति
रायपुर(mediasaheb.com)। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर मैट्स विश्वविद्यालय के पंडरी स्थित सिटी कैम्पस तथा आरंग के मुख्य परिसर में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई।

गणेश जी की विधिवत पूजा अर्चना कर आरती की गई और भोग लगाया गया। मैट्स विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने पंडरी स्थित सिटी कैम्पस में गणेश जी के लिए कमल की पंखुड़यों के आकार में पंडाल का निर्माण कर परिसर को आकर्षक स्वरूप प्रदान किया है। गणेश स्थापना के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरे विश्वविद्यालय प्रांगण को गुंजित कर दिया। मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गजराज पगारिया, महानिदेशक प्रियेश पगारिया, कुलपति प्रो. के.पी. यादव, कुलसचिव गोकुलनंदा पंडा ने पूजा-अर्चना कर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की। पं. कृष्ण गोपाल मश्रा (केजी महाराज) ने विधिवत वैदिक रीति से पूजा-अर्चना कराई। इस अवसर पर मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गजराज पगारिया एवं महानिदेशक प्रियेश पगारिया ने सभी श्रद्धालुओँ को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दी।


