बिलासपुर (mediasaheb.com)| 31.08.2022 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले 6 अधिकारी-कर्मचारी को 30 तारीख को भावभीनी विदाई दी गयी। उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान किया गया। मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हॉल में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. प्रेम सागर मिश्रा, निदेशक तकनीकी संचालन सह कार्मिक श्री एम.के. प्रसाद, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री एस.के. पाल, निदेशक (वित्त) श्री जी. श्रीनिवासन, महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) श्री ए.के. सक्सेना की मौजूदगी में श्री एमव्हीआर मूर्ति महाप्रबंधक (एमएम), श्री ओ.पी. सिंह महाप्रबंधक (ईएण्डएम), श्री देबब्रत चौधरी मुख्य प्रबंधक पीएण्डपी विभाग, श्री सरफराज अहमद, लिपिक ग्रेड-।, श्री श्याम सुन्दर तिवारी असिस्टेन्ट सुपरवाईजर परिवहन विभाग, श्रीमती बिरसिया बाई जनरल मजदूर केटेगरी-। वन विभाग को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी।
इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी अपने ज्ञान व अनुभव से सदैव कम्पनी को लाभान्वित किया तथा अपने कार्यस्थल में स्वस्थ्य एवं निष्पक्ष कार्यदशाएँ कायम कर आपसी सामंजस्य एवं सहयोग से कार्य सम्पादित किया। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहॉं के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं एवं किसी कार्य को बोझ समझकर नहीं करते हैं।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व श्री द्वारिका प्रसाद टण्डन प्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) ने निभाया।
Thursday, November 5
Breaking News
- अजमेर में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर के नीचे दबने से दो युवकों की मौत, एक गंभीर
- 13 साल की नौकरी में 40 लाख कमाए, खर्च किए 3.32 करोड़! इंदौर लोकायुक्त का बड़ा छापा
- दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात
- दीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मानः मुख्यमंत्री
- दिग्विजय सिंह का हिंदुत्व पर विवादित बयान, बोले- ‘नफरत फैलाता है, इससे दूर रहें’
- भोपाल में त्योहारों को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार, बाजारों में तैनात रहेंगे 500 कर्मचारी
- ग्वालियर में नगर निगम की अनूठी पहल, सिर्फ 1 रुपये में मिले टीवी-फ्रिज और बेड
- बिहार में खत्म होंगे पारंपरिक टोल प्लाजा, जितनी दूरी तय करेंगे वाहन उतना ही देना होगा टोल
- बिहार में इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी, पत्नी ने 8.5 लाख रुपये से भरा बैग घर के पीछे फेंका
- दिवाली पर जगमगाएंगे गांव, प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान


