रायपुर, (mediasaheb.com) । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को दिल्ली से बीएसएफ के विशेष विमान से दोपहर 2:05 बजे रायपुर पहुंचेंगे । शाह अपराह्न 2:30 बजे नवा रायपुर में एनआईए की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री शाह दोपहरबाद 3:30 से 4:00 बजे के आसपास साइंस कॉलेज स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। यहां भाजपा की तरफ से मोदी@20 किताब पर परिचर्चा का आयोजन किया गया है। अमित शाह इसमें बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लिखी गई किताब पर समाज के अलग-अलग लोगों से चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम में रायपुर के अलावा प्रदेश के कई हिस्सों से लगभग डेढ़ हजार बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल होंगे। गृहमंत्री का भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।(हि.स.)
Sunday, February 8
Breaking News
- सीधी में महिला पर बर्बर हमला: लाठी-घूंसे और बाल खींचकर पीटा गया
- उज्जैन में पंच पीर मजार के पास अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सालों पुरानी सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा
- गौ सेवा एवं प्राकृतिक खेती को मिलेगा बल : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- यूपी में पर्यटन अवसंरचना का विकास, छोटे शहरों में भी राही टूरिस्ट लॉज का निर्माण
- यूजीसी एक्ट के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का शक्ति प्रदर्शन, सड़कों पर उमड़ा भारी जनसैलाब
- शिव–पार्वती विवाह से पहले काशी में माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद, बाबा विश्वनाथ को मिला विशेष उपहार
- योगी सरकार की औद्योगिक नीति को रफ्तार, यमुना एक्सप्रेसवे पर अपैरल पार्क बन रहा रोजगार और निर्यात का नया हब
- महिला सशक्तिकरण की नई शुरुआत: 8 मार्च को हेमंत सरकार लॉन्च करेगी आत्मनिर्भरता योजना
- उत्तर प्रदेश विधान मंडल का बजट सत्र सोमवार से
- भोपाल एक्सप्रेस में अफरा-तफरी: ट्रेन छूटते ही अनाउंसमेंट—‘बी-2 कोच में आग’, घबराकर कूदे यात्री


