मुंबई(mediasaheb.com)| शिवसेना नेता और पूर्व परिवहन मंत्री अनिल परब के रत्नागिरी के दापोली में स्थित साई रिसॉर्ट को तोड़ने का आदेश मुख्यमंत्री एकनाथ सिंह ने दिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया ने कहा कि साई रिसॉर्ट को तोड़ने के साथ ही इस रिसोर्ट के लिए खर्च किए गए पैसे के श्रोतों की भी जांच की जाएगी। किरीट सोमैया ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि शिवसेना नेता अनिल परब ने यह रिसॉर्ट सीआरजेड कानून का उल्लंघन कर बनवाया है। इस रिसॉर्ट पर कार्रवाई का आदेश केंद्रीय पर्यावरण विभाग ने राज्य सरकार को दिया था लेकिन पिछली सरकार इस रिसॉर्ट को बचाने का प्रयास कर रही थी। इसी वजह से राज्य सरकार की ओर इस रिसॉर्ट पर कार्रवाई की अनुमति नहीं दी जा रही थी। किरीट सोमैया ने कहा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से इस रिसॉर्ट पर कार्रवाई की मांग की थी। इसी वजह से आज मुख्यमंत्री ने इस रिसॉर्ट पर कार्रवाई करने के लिए अनुमति दे दी है। बहुत जल्द मुख्यमंत्री के आदेश की प्रति रत्नागिरी जिलाधिकारी तक पहुंचेगी और इस रिसॉर्ट को तोड़ दिया जाएगा।(हि.स.)।
Sunday, August 23
Breaking News
- बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे जापानी गवर्नर, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से यूपी-जापान संबंध होंगे मजबूत
- झारखंड शिक्षक नियुक्ति विवाद में अभ्यर्थियों को अंतिम मौका, 2 सप्ताह में देना होगा दावा
- राजस्थान के सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प, 3 साल में 12,500 करोड़ रुपए खर्च
- उज्जैन में दिखी अनोखी आस्था! इटली, स्पेन और इंग्लैंड के जोड़ों ने अपनाया हिंदू विवाह संस्कार
- पडिक्कल का लगातार दूसरा शतक, कोलंबो टेस्ट के पहले दिन भारत 300/5 पर मजबूत
- धमतरी-रायपुर बस किराए में मनमानी! ईरान युद्ध का हवाला देकर बढ़ाया किराया, यात्रियों में नाराजगी
- राखी का बंधन, खुशियों का संसार— महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार
- ‘तिहारू’ भी जान गया सुराज का मतलब! सुशासन तिहार बना जनविश्वास, जनकल्याण और विकास की नई पहचान
- भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में चीनी का संकट! ब्राजील और मौसम ने बिगाड़ा खेल, बढ़ सकती हैं कीमतें
- राजस्थान में मानसून पड़ा कमजोर, सामान्य बारिश का 65% ही हुआ पूरा


