बिलासपुर (mediasaheb.com)|एसईसीएल के रायगढ़ एरिया के महाप्रबंधक निलेन्दु कुमार सिंह का चयन लोक सेवा उद्यम चयन बोर्ड द्वारा ईसीएल के निदेशक तकनीकी के लिए किया गया है। इस हेतु आज साक्षात्कार आयोजत था जिसमें कोलइण्डिया के अनुषंगी कम्पनियों से 6 तथा एनटीपीसी लिमिटेड से 1 अधिकारी शार्ट लिस्ट किए गए थे।
निलेन्दु कुमार सिंह ने बी-टेक (माईनिंग) की उपाधि वर्ष 1989 में इण्डियन स्कूल आफ माईन्स, धनबाद से प्राप्त की है, उन्होंने वर्ष 1994 में फर्स्ट क्लास काम्पिटेंसी परीक्षा उत्तीर्ण किया है। वे पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से एसईसीएल के रायगढ़ क्षेत्र में एरिया जनरल मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं, इस क्षेत्र में कम्पनी की 5 ओपनकास्ट माईन हैं।
इसके पूर्व श्री सिंह कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधक रहे थे तथा एसईसीएल में उनका दीर्घ कार्यअनुभव है जिसमें सबएरिया मैनेजर गेवरा, स्टाफ आफिसर गेवरा प्रोजेक्ट आदि पद पर शामिल हैं। 54 वर्षीय श्री सिंह मूलतः बिहार से ताल्लुक रखते हैं।
लोक सेवा उद्यम चयन बोर्ड द्वारा निलेन्दु कुमार सिंह को ईसीएल के निदेशक तकनीकी के लिए अनुशंसा किये जाने पर एसईसीएल की सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा, निदेशक मण्डल व अधिकारियों/कर्मचारियों ने बधाई दी है।
Monday, September 21
Breaking News
- बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह
- अखिलेश राज में गाय कसाई को देखकर कांपती थी, अब कसाई गाय को देखकर कांपता है… धर्मपाल सिंह का सपा पर तीखा हमला
- सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला
- डिप्टी सीएम के आवास पर पहुंचे सैकड़ों फरियादी, त्वरित कार्रवाई से खिले चेहरे
- योगी सरकार में हर माह चतुर्थ शनिवार को होगी बीईओ-प्रधानाध्यापक बैठक, केंद्र में रहेंगे निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा
- एशियन गेम्स-2026: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय निशानेबाजों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दी बधाई
- सड़कों का विकास और समृद्धि से सीधा नाता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- योगी सरकार की संवेदनशील पहल से जुड़वा बहनों को मिली अलग पहचान, आधार बनने की राह हुई आसान
- ‘इस्लामाबाद को सोमनाथ बना देंगे’… PTI नेता की धमकी, राजधानी में हाई अलर्ट
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामप्रकाश के पक्के घर का सपना हुआ साकार


