मुंबई (mediasaheb.com) |जानी-मानी अभिनेत्री केतकी दवे के पति और अभिनेता रसिक दवे का निधन हो गया है। वो 65 साल के थे। रिपोर्ट्स के अनुसार वह किडनी संबंधित समस्या से जूझ रहे थे और लगभग 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। बीती रात किडनी फेल होने से अभिनेता का निधन हो गया। रसिक दवे टेलीविजन जगत के जाने -माने अभिनेता थे। उन्होंने टीवी शो संस्कार – धरोहर अपनों की…में करसनदास धनसुखलाल वैष्णव का रोल प्ले किया था। उन्होंने टीवी सीरियल महाभारत में नंद का रोल प्ले किया था जिसे साल 1980 में टीवी पर प्रसारित और कई बार रीटेलीकास्ट किया गया। साल 2006 में वह मशहूर डांस शो नच बलिये 2 में अपनी पत्नी केतकी दवे के साथ हिस्सा लिया था। इसके अलावा रसिक देव ने हिंदी और गुजराती की कई धारावाहिक और फिल्मों में अभिनय किया था और अपनी खास पहचान बनाई थी।(हि.स.)
Thursday, April 30
Breaking News
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर हादसे को बताया पीड़ादायक
- छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
- यूपी सरकार का बड़ा कदम: श्रमिकों को मिलेगा कैशलेस इलाज और सस्ती हॉस्टल सुविधा
- विद्युत चोरी रोकें, इनाम पाएं
- हरियाणा में कपास की खेती से किसान दूर, गुलाबी सुंडी बनी बड़ी वजह
- सरायकेला में लू का कहर, अस्पतालों में बढ़े हीटस्ट्रोक और डायरिया के मरीज
- मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से 13 हजार 868 हितग्राहियों को 11.75 करोड़ की मिली छूट
- रणथंभौर टाइगर रिजर्व में फर्जी टिकट मामला, दो गाइड बैन लेकिन गार्ड को मिली राहत पर सवाल
- राजस्थान में ट्रैफिक चालान का नकद भुगतान बंद, अब सिर्फ ऑनलाइन सिस्टम लागू
- बिलासपुर में एसी मिस्त्री की करतूत: चोरी के पैसों से खेला ऑनलाइन सट्टा, गोल्ड लोन से गहने खपाए, गिरफ्तार


