बिलासपुर (mediasaheb.com)| एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से 31.07.2022 को 4 अधिकारी सेवानिवृत्त हुए जिन्हें 30 तारीख को भावभीनी विदाई दी गयी। उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान किया गया। मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हाॅल में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डाॅ. प्रेम सागर मिश्रा, मुख्य सतर्कता अधिकारी बी.पी. शर्मा, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एस.के. पाल की मौजूदगी में डाॅ. मधुकर टिकास प्रमुख (चिकित्सा सेवाएँ), जे.पी. सिंह महाप्रबंधक (एमएम) सतर्कता विभाग, विवेकानंद विश्वनाथ महाजन मुख्य प्रबंधक (कार्मिक) मानव संसाधन विभाग, कुसुम कुमारी मुख्य प्रबंधक (वि/यां) विद्युत यांत्रिकी विभाग को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी।
इस अवसर पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डाॅ. प्रेम सागर मिश्रा, मुख्य सतर्कता अधिकारी बी.पी. शर्मा एवं निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एस.के. पाल ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी अपने ज्ञान व अनुभव से सदैव कम्पनी को लाभान्वित किया तथा अपने कार्यस्थल में स्वस्थ्य एवं निष्पक्ष कार्यदशाएँ कायम कर आपसी सामंजस्य एवं सहयोग से कार्य सम्पादित किया। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहाॅं के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं एवं किसी कार्य को बोझ समझकर नहीं करते हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में सेवानिवृत्त कर्मियों का जीवन परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व श्रीमती सविता निर्मलकर उप प्रबंधक (राजभाषा) ने निभाया।
Thursday, April 30
Breaking News
- इंदौर से वैश्विक बाजारों तक सीधी पहुंच, ई-कॉमर्स निर्यात में मध्यप्रदेश की मजबूत दस्तक
- डबल इंजन की रफ्तार, योजनाओं की बौछार- किसान, आदिवासी, महिला और युवा बने केंद्र में
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राहत: मानदेय कटौती का एरियर्स चुकाने का MP हाई कोर्ट का आदेश
- विमानन क्षेत्र में मध्यप्रदेश को बनाएं रोल मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
- आदमखोर घोषित करने से पहले लेपर्ड पर कड़े नियम, अब वैज्ञानिक जांच अनिवार्य
- मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी में जेजे एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट पर दो दिवसीय सेमीनार संपन्न
- किसानों के हित में समर्पित होकर कार्य करें कृषि कर्मयोगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- 132 केव्ही उपकेन्द्र छुरीखुर्द में 40 एमव्हीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर उर्जीकृत
- CG ट्रांसफर पोस्टिंग: परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 20 RTO अधिकारियों के तबादले
- यूपी बनेगा आयुष का ग्लोबल हब: सोवा रिग्पा और सिद्ध पद्धति की पढ़ाई शुरू होगी


