रायपुर (mediasaheb.com) | एक्स आर्मी फाउंडेशन के द्वारा कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ आज कार एवं बाईक रैली के आयोजन द्वारा किया गया। इस आयोजन में विशेष रूप से उपस्थित विशिष्ट अतिथि नायक दीपचंद जी का प्रेस क्लब द्वारा सम्मान किया गया। तत्पश्चात् शहिद कौशल यादव चौक में हिमालय परिवार द्वारा नायक दीपचंद जी एवं एक्स आर्मी फाउंडेशन के लोगों का सम्मान किया गया। विधायक कुलदीप सिंह जूनेजा जी द्वारा कार एवं बाईक रैली को झंडा दिखाकर रवाना किया गया। इस रैली में नायक दीपचंद जी का अनेक चौराहों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। रैली का समापन कार्डिनल वॉरियर्स मिलिट्री स्कूल माना में हुआ। जहां स्कूल के बच्चों द्वारा देश भक्ति से ओत – प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। स्कूल के डायरेक्टर मेजर प्रवीण सिंह द्वारा नायक दीपचंद जी, एक्स आर्मी फाउंडेशन एवं समाज के समस्त प्रबुद्ध जनों का स्वागत किया गया। नायक दीपचंद जी ने बच्चों को अपने अनुभव साझा करते हुए देश भक्ति के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में छत्तीसगढ़ के शहीद भाईयों की स्मृति में वृक्षारोपण किया गया।इस कार्यक्रम में एक्स आर्मी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिनेश मिश्रा जी (पूर्व सैनिक), एक्स आर्मी फाउंडेशन वीरांगना की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती नीतू सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शुभ्रा रजक। प्रदेश एवं अन्य पूर्व सैनिक गण कैप्टन वीरेन्द्र सिंह जी, सूबेदार दिवाकर मिश्रा जी, लेफ्टिनेंट एस. के. शुक्ला जी, दीपक सिंह, राजेश पांडेय, जितेंद्र सिंह, किशोर तिवारी, जशवंत कुमार, मोहित कुमार, भृगुनाथ प्रजापति, हरप्रीत सिंह, जितेंद्र प्रसाद गुप्ता, शैलेन्द्र साहू, संदीप सिंह, ब्रजेश सिंह, विशाल सिंह, प्रदीप रिंकुपाल, जितेंद्र कुमार राठौर, साजिद विश्वकर्मा, हरदीप, हरीश चंद्र चौरसिया, हरिपाल आदि उपस्थित रहे । सोशल मीडिया पार्टनर Mirror Chhattisgarh की पूरी टीम मौजूद थी।
Monday, June 1
Breaking News
- JEE Advanced 2026 में गया के शुभम ने किया टॉप, CM सम्राट चौधरी ने दी बधाई
- बस्तर में समय से पहले पहुंच सकता है मानसून, हवाओं की रफ्तार पर टिकी आगे बढ़ने की चाल
- कर चोरी, फर्जी बिलिंग को रोकेगा इंफोर्मेशन मॉड्यूल : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
- ‘दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं’, सूर्या हत्याकांड पर CM योगी का सख्त संदेश
- ज्ञान भारतम् अभियान के अंतर्गत बड़े कनेरा में मिलीं 150 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियां
- MP में नौतपा के बीच मौसम का यू-टर्न, ओले-बारिश का रेड अलर्ट; केरल पहुंचा मानसून
- भोपाल रेल मंडल का बड़ा अभियान, यात्रियों का सामान चुराने वाले 11 चोर गिरफ्तार
- स्वीकृत परियोजनाओं पर तेजी लाने के निर्देश, 30 जून तक निविदा और 31 जुलाई तक कार्यादेश जारी करें
- IIT-NIT एडमिशन काउंसिलिंग शुरू, 13 जून को जारी होगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट
- खेत बचाओ अभियान का आगाज, कृषक संगोष्ठियों के साथ लगेगी जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी


