रायपुर (mediasaheb.com) |उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज सुकमा जिले के कोंटा के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का मुआयना किया। सुकमा जिले में गोदावरी नदी के उफान पर होने के कारण बाढ़ की स्थिति निर्मित है। जिसका मुआयना करने मंत्री श्री लखमा सड़क मार्ग से पहुंचे। उनके साथ कलेक्टर श्री हरिस. एस तथा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने भी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। मंत्री श्री लखमा पिकअप वाहन में सवार होकर जलमग्न क्षेत्र तक पहुंचे, वहीं कलेक्टर एवं एसपी ने ट्रैक्टर को माध्यम बनाया। मंत्री श्री लखमा ने इंजरम पहुंचकर बाढ़ का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर श्री हरिस. एस एवं एसपी श्री शर्मा से बाढ़ राहत के लिए की गई व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा की बाढ़ से प्रभावित लोगों को जरूरी मदद पहुंचाए, उन्हें राहत केंद्र में सुरक्षित करे। साथ ही राहत केंद्र में लोगों को किसी प्रकार की समस्या ना हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए।
मंत्री श्री लखमा को कलेक्टर और एसपी ने बताया कि बाढ़ राहत के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर सेनानी की टीम पूरी दल बल के साथ तैनात किए गए हैं। बाढ़ की आशंका को देखते हुए बहुत से घर पहले ही खाली करवा लिए गए थे, साथ ही लोगों को सुरक्षित राहत केंद्र तक पहुंचाया गया है। जिला प्रशासन द्वारा 9 राहत केंद्र बनाए गए है, जहां सभी व्यवस्थाएं की गई है, ताकि शरणार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।
Friday, July 17
Breaking News
- सरगुजा SSP के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर ठग भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट
- वोटर लिस्ट से नाम हटने पर नागरिकता खत्म नहीं होगी: सुप्रीम कोर्ट
- स्कूल में पेयजल संकट पर छलका दर्द, ‘घर का पानी खत्म होने पर दुकान से खरीदना पड़ता है’
- सहारनपुर कलेक्ट्रेट की 70 साल पुरानी मस्जिद हटाने का कोर्ट आदेश
- गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध गिरफ्तार
- सीएम योगी का शामली दौरा, 589 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात
- बाबा बैद्यनाथ धाम में नई व्यवस्था, शीघ्रदर्शनम भक्तों को मिलेगी राहत
- पीवी सिंधू ने रचा इतिहास, जापान ओपन सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय
- महिला खिलाड़ियों के सम्मान के लिए बदले ब्रॉडकास्ट नियम, कैमरा एंगल पर रोक
- धार भोजशाला को लेकर प्रशासन अलर्ट, नमाज व्यवस्था और तलाशी पर हुई अहम बैठक


