रायपुर (mediasaheb.com) |राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 193.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज पांच जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार जांजगीर चांपा जिले में सर्वाधिक 321.6 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 107.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 112.5 मिमी, सूरजपुर में 165.0 मिमी, जशपुर में 108.6 मिमी, कोरिया में 190.0 मिमी, रायपुर में 116.5 मिमी, बलौदाबाजार में 193.6 मिमी, गरियाबंद में 234.5 मिमी, महासमुंद में 194.0 मिमी, धमतरी में 176.8 मिमी, बिलासपुर में 205.9 मिमी, मुंगेली में 251.0 मिमी, रायगढ़ में 204.3 मिमी, कोरबा में 176.3 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 287.6 मिमी, दुर्ग में 166.5 मिमी, कबीरधाम में 187.0 मिमी, राजनांदगांव में 217.0 मिमी, बालोद में 256.5 मिमी, बेमेतरा में 155.9 मिमी, बस्तर में 204.8 मिमी, कोण्डागांव में 168.7 मिमी, कांकेर में 167.5 मिमी, नारायणपुर में 193.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 175.7 मिमी, सुकमा में 161.4 मिमी और बीजापुर में 302.8 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।
Friday, July 17
Breaking News
- रूसी तेल खरीद पर भारत पर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का खतरा
- बिहार के साजन की चमकी किस्मत, ‘भगवान का दोस्त’ फिल्म फेस्टिवल में चयनित
- अलीगढ़ में रोहिंग्या नेटवर्क पर नजर, मीट इंडस्ट्री और तस्करी कनेक्शन की जांच तेज
- ITR भरते समय न करें गलती, सभी एक्टिव बैंक अकाउंट की देनी होगी जानकारी
- सावन 2026 में पड़ेंगे 4 सोमवार, जानें पूरी तारीख और महत्व
- ईरान-सऊदी तनाव में फंसा पाकिस्तान, युद्ध में उतरने की बढ़ी आशंका
- भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू, बिना डीजल-बिजली तारों के भरेगी रफ्तार
- मैक्लुस्कीगंज बनेगा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन हब, 50 होमस्टे और ग्लास ब्रिज की तैयारी
- यूपी में 15 साल बाद बढ़ सकता है हाउस टैक्स, लाखों लोगों पर बढ़ेगा बोझ
- बिहार में पंचायत स्तर पर लगेंगे राशन कार्ड शिविर, मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा ऐलान


